दुनिया की 5 सबसे खतरनाक सीढ़ियां – Top 5 Most Dangerous Stairs in The World

Most Dangerous Stairs In The World

Most Dangerous Stairs in The World

दोस्तों पुराने जमाने से ही चढ़ाई के लिए सीढ़ियों का निर्माण किया जाता रहा है। लेकिन आज हम कोई नार्मल सीडीओ की बात नहीं कर रहे हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे खतरनाक और डरावनी सीढ़ियों के बारे में जिन पर चढ़ने से पहले आपको अपने जीवन का लाइफ इंश्योरेंस जरुर करवा लेना चाहिए। दोस्तों वीडियो को शुरू से लगाकर एंड तक देखना क्योंकि आज का यह आर्टिकल काफी इंटरेस्टिंग है, तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में, top 5 most dangerous Stairs in the world” के बारे में बताने वाले हैं।

 

1. Machu Picchu stairs, Peru (Dangerous Stairs)

Stairs of death के नाम से प्रसिद्ध यह सीढ़ियां दुनिया की सबसे डरावनी और खतरनाक सीढ़ियों में से एक हैं और वो इसलिए क्योंकि यह सीढ़ियां समुद्रतल से 2720 मीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। और अगर चढ़ते या फिर उतरते समय आपका ध्यान जरा सा भी चुका तो अब सीधा 2720 मीटर नीचे जा गिरेंगे। आपको बता दें कि नीचे से ऊपर तक पहुंचने के लिए आपको कम से कम 3 घंटे का समय लगेगा। इन खतरनाक सीडीओ की चढ़ाई करने के बाद आपको सबसे ऊपर एक खंडहर नुमा माचू पिच्छू नामक किला बना हुआ दिखाई देगा जो काफी खूबसूरत है, और अगर आप इन सीढ़ियों पर चढ़ना चाहते हैं तो आपको यहा आने  वाले 400 पर्यटकों में से एक होना होगा, क्योंकि हाल ही में यहां घूमने वाले पर्यटकों की संख्या को सीमित कर दिया है। बता दें कि इन सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए किसी भी प्रकार का कोई सेफ्टी इक्विपमेंट्स भी नहीं है, और पहाड़ी इलाका होने की वजह से यहां पर बारिश भी अधिक होती हैं जिसके कारण इन सीढ़ियों पर चढ़ते और उतरते वक्त फिसलने का खतरा बना रहता है। लेकिन सबसे चोंकाने वाली बात यह है कि यह सीढ़ियां आज के समय की नहीं है, बल्कि 500 साल पुरानी है।

 

2. Stairway To Heaven (Haiku Stairs) Oahu, Hawaii

दोस्तों क्या सीढ़ियाँ इतनी भी खतरनाक और  डरावनी हो सकती हैं कि उन पर बैन लगा दिया जाए। ओहू की कुलाऊ पहाड़ पर मौजूद ये सीढ़ियाँ दुनियाँ भर के लोगो में बहुत मशहूर है। यह सीढ़ियाँ समुन्द्रतल से लगभग 2900 मी. की ऊंचाई पर बनी हुई है। और इस पहाड़ के टाप पर पहुंचने के लिए 3,922 विकट सीढ़ियां बनी हुई है। इन खतरनाक सीढ़ियां को हाइवे टू हेवन के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें 1942 में यू.एस. नौसेना द्वारा संचार तारों को स्थापित करने के साधन के रूप में बनाया गया था। लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद डेयरडेविल हाइकर्स के लिए यह सीढ़ियां लोकप्रिय हो गई , जिसके बाद अधिक ऊंचाई और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1987 को इन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लेकिन बैन होने के बावजूद भी हर साल यहां पर हजारो टुरिस्ट चढ़ाई करते हैं। इस जगह की सबसे खतरनाक बात यह है कि इस पहाड़ की चढ़ाई करने के बाद सबसे ऊपर एक झूला बना हुआ है।

 

3. Harihar Fort Staris, Maharashtra

हरिहर fort महाराष्ट्र के नासिक जिले में कसारा से 60 किमी. दूर एक खूबसूरत पहाड़ की चोटी पर बना हुआ है, लेकिन इस किले तक पहुंचने के लिए आपको बेहद ही खतरनाक और पुरानी सीढ़ियों से होकर गुजरना पड़ता है। चढ़ाई कई जगह एकदम खड़ी यानि 90 डिग्री की है। बता दें कि यह सीढ़ियां चट्टान को काटकर बनाई गई है, इसलिए कहीं-कहीं पर तो यह सीढ़ियां पूरी तरह से टूटी हुई हैं। आपको बता दें कि इन  सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए किसी भी प्रकार का कोई सेफ्टी इक्विपमेंट्स नहीं लगाया गया है। साथ ही इस किले की चढ़ाई को हिमालय के पर्वतारोहियों द्वारा दुनिया का सबसे खतरनाक ट्रैक माना जाता है। यह पहाड़ दो तरफ से 90 डिग्री की तरह सीधा है। वहीं किला 170 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इस पर चढ़ने के लिए एक मीटर चौड़ी 117 सीढ़ियां बनी हुई हैं। इस किले की लगभग 50 सीढ़ियां चढ़ने के बाद मुख्य द्वार आता है, जो आज भी बहुत अच्छी स्थिति में है। किले की पूरी चढ़ाई करने के बाद ऊपर का नजारा बेहद खूबसूरत और amazing  होता है।

यह भी पढ़े। 

  1. पेट्रोल और डीजल कैसे बनता है?
  2. घूमने फिरने की सबसे खतरनाक जगहें।
  3. भारत के 5 सबसे अजीब रेस्टोरेंट
  4. रानी की वाव का इतिहास।
  5.  बुर्ज खलीफा को कैसे बनाया गया था।

4. Kalavanti durg Staris, Maharashtra

दोस्तों कलावती दुर्ग तक पहुंचने की सीढ़ियां दुनिया की सबसे ख़तरनाक staris में से एक है। यहां पर चढ़ाई करना और लौटना मौत के मुंह में जाकर निकलने जैसा है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित 2300 फीट ऊंचा यह किला देश में सबसे खतरनाक ट्रेकिंग लोकेशन है। चूंकि इस किले पर चढ़ने की सीढ़ियां चट्टान को काट-काट कर बनाई गई है। इसलिए सीढ़िया भी तेढ़ी-मेढ़ी हैं। यूं कहिए वे ऊबड़-खाबड़ चट्टानों की शक्ल में हैं। उन्हीं पर पैर रखकर और सहारा बनकर लोग ऊपर चढ़ते हैं। आपको बता दें कि किले पर चढ़ने के लिए कोई रेलिंग और रस्सी भी नहीं है। सोचिए, किसी तरह अगर आप ऊपर पहुंच भी गए तो नीचे कैसे आएंगे, क्योंकि यहां पर जितना चढ़ना मुश्किल है, उससे कहीं गुणा कठिन इससे उतरना है। एक छोटी सी चूक और जान का खतरा हमेशा बना रहता है। अक्टूबर से मई के बीच का वक्त यहां जाने के लिए सबसे अच्छा  माना जाता है। ट्रेकर्स बताते हैं कि बारिश के दौरान यहां खतरा दोगुणा हो जाता है। बारिश के दौरान यहां चढ़ाई करने और उतरने में बेहद दिक्कत होती है। पल-पल गिरने-फिसलने का डर रहता है।

 

5. Picoda tijuka Stairs, Brazil (Dangerous Stairs)

पिको दा तिजुका ब्राजील के तिजुका फॉरेस्ट में स्थित है। पिकोदा तिजूका समुंद्र तल से 1022 मीटर की ऊंचाई पर है, जिस पर चढ़कर आप शहर का 360º दृश्य देख सकते है। लेकिन इन सीढ़ियों से ऊपर चढ़ना इतना भी आसान नहीं है, क्योंकि इन सीढ़ियों से ऊपर चढ़ना बेहद ही खतरनाक है, बता दे कि इस सिढीयो को पहाड़ की चट्टान को काटकर बनाया गया है, कहीं-कहीं पर तो यह सीढ़ियां एकदम सीधी यानी 90 डिग्री के कोण की तरह है, हालांकि इन सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए साइड में एक चैन भी लगाई गई है, इसे पकड़ कर और ऊपर चढ़ सकते हैं। लेकिन फिर भी इन्हीं सीढ़ियों से फिसल कर कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं बता दे कि इन सीढ़ियों से ऊपर तक चढ़ने में 6 घंटे का समय लगता है।

 

दोस्तों आपको हमने इस पोस्ट में, Top 5 Most Dangerous Stairs in the world के बारे में बताया है, इसके अलावा भी “दुनिया की सबसे खतरनाक सीढ़ियां” जिन पर चढ़ने से पहले आप सौ बार सोचेंगे। दोस्तों इनमें से आपको सबसे खतरनाक और डरावनी सीढ़ियां कौन सी लगी है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और अगर आपको हमारी यह जानकारी और पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें धन्यवाद।

दोस्तों अगर आप इस आर्टिकल के ऊपर हमारी वीडियो देखना चाहते हे तो यह वीडियो देखे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *