दुनिया के सबसे ताकतवर घोड़े – Most Powerful Horses in The World

most powerful horses in the world

Most Powerful Horses in The World

दोस्तो आज इंसान के पास साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक की सुविधा मौजूद है लेकिन अगर बात करें 200 साल पहले की तो उस समय इंसान के पास ऐसा कोई वाहन नहीं होता था और उस समय लोग अपने हर प्रकार के सफर के लिए घोड़ो पर ही निर्भर हुआ करते थे। यही कारण है कि मानव इतिहास में घोड़ों को बहुत लंबे समय से पाला और कई कामो के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आज के समय की  बात की जाए तो दुनिया के हरेक देश में घोड़ों की अलग अलग नस्लें हमें देखने को मिल जाएगी।  इसीलिए आज हम आपको दुनिया की 5 सबसे अनोखे और दुर्लभ घोड़ा की नस्लों (Most Powerful Horses in The World) के बारे में बताने वाला हूं। जिनमें से कुछ घोड़ो की नस्लें तो इतनी दुर्लभ हैं कि उन्हें देखने का मौका सिर्फ कुछ नसीब वाले लोगों को ही मिलता है।

1. Frederick the Great – फ्रेडरिक द ग्रेट

दोस्तों इस घोड़े की अदाएं, रंग और आकर्षक घुंघराले बाल किसी का भी दिल चुरा लेते हैं। इसकी गर्दन पर 6 फीट लम्बे बालों और अट्रेक्टिव बॉडी की वजह से उसे काफी पंसद किया जा रहा है। बता दें कि यह दुनिया का सबसे हैंडसम घोड़ा माना जाता है। इसकी देखभाल का आप अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसके 6 फीट लम्बे बालों को संवारने में करीब 2 घंटे का समय लगता है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नॉर्थ हॉलैंड के इस घोड़े की ब्रीड काफी रेयर मानी जाती है। इसके शरीर की बनावट और गर्दन के बाल दूसरे ब्रीड के घोड़ों की तुलना में काफी खास हैं। लोगों का कहना है कि इसके घुंघराले बाल इसका गहना है। इसके स्टाइल को देखकर कोई भी फिदा हो जाता है।

 

2. The Golden Akhal Teke 

अब हम आपको जिस घोड़े से मिलवाने जा रहे हैं, वो दुनिया के बाकी घोड़ों से बिल्कुल अलग और बेहद खूबसूरत है। हम बात कर रहे हैं The Golden akhal teke नाम के इस घोड़े की, जो तुर्कमेनिस्तान का नैशनल एनिमल भी है, और जैसा इस घोड़े का नाम है यह वैसा ही दिखता है। दरअसल इस घोड़े की त्वचा पर गोल्डन रंग की एक परत होती है जिसके कारण यह धूप में सोने की तरह चमकता है। इसीलिए इसे द गोल्डन हॉर्स के नाम से भी जाना जाता है। इस नस्ल के घोड़े का रंग चाहे जो भी हो लेकिन धूप में वो किसी चमकदार धातु के जैसा नजर आता है। कई बार तो इसको दूर से देखने पर लोग धोखा खा जाते हैं और इसको एक नकली घोड़ा समझने लगते हैं। ये घोड़ा इतना शानदार होता है की सवारी करने वाले व्यक्ति की शान में भी चार चांद लग जाते हैं। इस नस्ल के घोड़े काफी बुद्धिमान और दौड़ने में बहुत तेज होते हैं जिसकी वजह से इनका इस्तेमाल इंटरनैशनल स्तर की हॉर्स रेसिंग में भी किया जाता है

3. Marwari Horse  

भारत में पाए जाने वाले घोड़े की इस नस्ल को भी दुनिया के सबसे दुर्लभ घोड़े की नस्लों में शुमार किया जाता है एवं बाकी घोड़ों के मुकाबले ये घोड़े बुद्धिमान और वफादार होते हैं, और जैसा कि घोड़े के नाम से ही पता चलता है कि यह घोड़े  राजस्थान के मारवाड़ यानी जोधपुर से ताल्लुक रखती है। आपको बता दें कि भारत में इन घोड़ों का इस्तेमाल मुख्य रूप से राजपूतों के द्वारा किया जाता है। इनकी ताकत फुर्ती और तेज दिमाग के कारण ही ये घोड़े उस समय राजपूतों की पहली पसंद हुआ करते थे। गांव और देहात में रहने वाले लोग जब एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो अपना भारी सामान ढोने के लिए इन्हीं घोड़ों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा यह घोड़े शादियों में डांस भी करते हैं जो अपने आप में एक कमाल की बात है। 

यह भी पढ़े। 

  1. पेट्रोल और डीजल कैसे बनता है?
  2. इतिहास की 5 सबसे खतरनाक जेल
  3. भारत के 5 सबसे अजीब रेस्टोरेंट
  4. रानी की वाव का इतिहास।
  5.  दुनिया के सबसे उम्रदराज बॉडीबिल्डर

 

4. The Appaloosa Horse  

दोस्तों यह बात तो आप सभी लोग जानते होंगे कि घोड़े सिर्फ एक  रंग के नहीं होते हैं क्योंकि आपने भी बहुत बार काले सफेद और ब्राउन आदि रंगों के घोड़े देखे होंगे लेकिन दुनिया में घोड़ों की एक नस्ल ऐसी भी होती है जिसके शरीर पर अलग अलग रंगों के छोटे छोटे निशान बने हुये होते हैं घोड़ों की इस नस्ल को The Appaloosa horse के नाम से जाना जाता है। अमेरिका से ताल्लुक रखने वाली इस प्रजाति के कुछ घोड़े तो दूर से देखने पर किसी तेंदुए और चीते के जैसे भी नजर आते हैं। ये उन लोगो को बहुत पसंद आते हैं जिन्हें अलग अलग रंगों के जानवर पालने का शौक होता है।

 

5. Miniature Horse  

आपको बता दें कि इस नस्ल के घोड़े साधारण घोड़ों से तुलना में यह आकार में काफी छोटे होते हैं। इनकी ऊंचाई कम होने के कारण यह बेहद प्यारे और क्यूट नजर आते हैं। बता दें कि इनका आकार इतना छोटा होता है कि ये किसी खिलौने के जैसे नजर आते हैं। घोड़ों के इस बेहद दुर्लभ नस्ल को सन् 1600 के आसपास विकसित किया गया था। छोटे होने के बावजूद भी यह घोड़े देखने में काफी रॉयल दिखते थे और इसी वजह से पुराने जमाने में राजा महाराजा और रॉयल फैमिली के बच्चे इन घोड़ों की सवारी किया करते थे। इस नस्ल का सबसे छोटा घोड़ा अमेरिका के अंदर पाया गया था जिसकी उचाई सिर्फ 17.5 इंच थी। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे छोटे घोड़े का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इसी घोड़े के नाम है। दोस्तो क्या आपने कभी इतने छोटे आकार का घोड़ा देखा है

तो दोस्तो आज की हमारी इस पोस्ट में हमने आपको “दुनिया के सबसे ताकतवर घोड़े (Most Powerful Horses In The World) के बारे मैं बताया हैं। और भी इस तरह की पोस्ट के लिए आप हमारे वेबसाइट Mysterius Tech को Visit करते रहें। इसके अलावा आप लोग भी इस जानकारी को अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बिच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगा। दोस्तो अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएगा और इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करें।

दोस्तों अगर आप इस आर्टिकल के ऊपर हमारी वीडियो देखना चाहते हे तो यह वीडियो देखे। 

दुनिया के सबसे ताकतवर घोड़े – Most Powerful Horses in The World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *