दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते – 10 Most Dangerous Dog In The World

dangerous dog breeds in the world

Dangerous Dog – दोस्तों कुत्ते का नाम सुनकर हर किसी के मन मे एक पालतू और वफादार जानवर की याद आने लगती है। क्योंकि यह काफी समझदार और मिलनसार होते हैं। लेकिन दोस्तों दुनिया में कुत्तों की कई ऐसी प्रजातियां भी मौजूद है जो बहुत ही खतरनाक है।

यह इतनी खतरनाक है कि इनको खतरा महसूस होने पर यह शेर से भी लड़ने से पीछे नहीं हटते। दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको कुत्तों की 10 ऐसी ही खतरनाक प्रजातियों के बारे में बताएंगे, जो इतने खतरनाक हैं कि इनमें से कई कुत्तों पर तो पालने पर भी प्रतिबंध लग चुका है।

The 10 Most Dangerous Dog Breeds in 2024

  1. Pit bull 
  2. Rottweiler
  3. GERMAN SHEPHERD
  4. BULL MISCHIEF
  5. HUSKY
  6. Doberman Pinscher
  7. Dogo Argentino
  8. Presa Canario
  9. Boxer
  10. Wolf Dog Hybrid

 

1. पिट बुल – Pit bull 

पिटबुल प्रजाति के कुत्ते दुनिया की सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्लों में से एक है, यह अपने चरम बल और आक्रामकता के कारण किसी भी इंसान को मार सकता है। इसका नाम पिटबुल इसलिए रखा गया है क्योंकी इन्हें पिट्स मैं उतार कर लड़ाई कराई जाती थी।पिट बुल ट्ररी और बुल डॉग का क्रॉस ब्रीड है। इनका वजन 16 से 30 किलो के बीच होता है, और यह कुत्ते 8 से 15 साल तक जिंदा रहते है।

दुनियाभर के कई देशों में तो इस तरह के कुत्ते को पालने पर बैन लग चुका है। हालांकि,अमेरिका सहित कई अन्य देशों में इस प्रजाति के कुत्तों को आज भी पाला जाता है, इन कुत्तों को पालने के लिए एक खास तरीके के प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है, अन्यथा यह किसी भी व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर सकते हैं। सन् 2015 में सिर्फ अमेरिका में ही पिट बुल के हमले से 28 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।

 

2. रॉट वेल्लर – Rottweiler

रॉट वेल्लर जर्मन कुत्तो की एक नस्ल है,जो अपने निडर और आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता है। इसके दांत और और शरीर सारे डॉग ब्रीड्स मैं सबसे ज्यादा ताकतवर हैं अगर ये किसी चीज को अपने दांतों से पकड़ ले तो उसको छुड़ा पाना बहुत मुश्किल होता है। इस प्रजाति के कुत्ते बेहद शक्तिशाली होते है,और साथ ही बहुत तेजी से किसी को काटने में भी माहिर भी होते हैं, और खतरा महसूस होने पर अपने शक्तिशाली जबड़ो से दुश्मन पर हमला करते हैं।

रॉटव्हेलर के कारण अमेरिका मैं 47 लोगों की जान जा चुकी है फिर भी इन्हें पालने वालों की संख्या मैं कमी नहीं आयी है , लेकिन वर्ष 1993 से 1996 के बीच अमेरिका में कुत्तों के काटने से हुई मौतों मैं सबसे ज्यादा मौतों का जिम्मेदार रोटव्हेलर ही था।

यह कुत्ते 148 किलो के दबाव से किसी को भी काट सकते है। इनकी हाईट 70 सेंटी मीटर होती है लेकिन दोस्तो इतनी कम हाईट मैं भी इनका वजन 60 किलो ग्राम होता है, और इनका पूरा जीवन काल 8 से 10 वर्ष का होता है बता दें कि बहुत सारे देशों में रॉटवेलर को पालने पर बेन लगा दिया गया है।

 

3. जर्मन शेफर्ड – GERMAN SHEPHERD 

जर्मन शेफर्ड दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्तों में से एक हैं। आमतौर पर इन कुत्तों को पुलिस, सिक्योरिटी और आर्मी के लिए इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इस कुत्ते की सूंघने की क्षमता बहुत ही ज्यादा होती हैं, और साथ ही काफी लंबे समय तक चलने में और खेलने मे माहिर होते है।यह कुत्ते काफी हिंसक और आक्रामक स्वभाव के होते हैं। 

इन कुत्तों का वजन कम होने के बावजूद भी, अपने आत्मविश्वास और निडरता के कारण दुनियाभर में विख्यात हैं। और जब यह किस को काटता है तो 108 किलो के दबाव से अटैक करता है, जिसके कारण किसी का भी बच पाना मुश्किल होता है। इनका वजन 30 से 40 किलो के बीच होता है, और इनकी ऊँचाई 22 से 26 इंच तक होती है। कई कंट्रीज में इन कुत्तों को पालने पर बेन लग चुका है।  

 

4. डाबरमैन पिन्स्चर – Doberman Pinscher

यह कुत्ते अपने बड़े आकार के साथ काफी ताकतवर और आक्रमक होते हैं, जो उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों की नस्लों में से एक बनाता है। इस प्रजाति के कुत्ते पुलिसिया डॉग होते हैं, लेकिन अब आम लोग भी इन्हें घरों में पालने लगे हैं। इस कुत्ते के पास अनजान लोग होने पर यह कुत्ता आक्रामक हो जाता है।

इनका वजन 34 से 45 किलो के बीच होता है, इसकी हाइट 20 से 28 इंच तक होती है। बता दे कि इन कुत्तों का पूरा जीवन काल  9 से 12 साल का होता है। 2011 इस कुत्ते के काटने से एक महिला की मौत हो गई , लेकिन इसके बाद इसके काटने से जुड़ी कोई खबर नहीं आई। लेकिन फिर भी कई देशों में इसको पालने पर बेन लगा दिया गया।

 

5. Dogo argentino – डोगो अर्जन्टीनो

दोस्तों सबसे खतरनाक डॉग्स मैं से डोगो अर्जन्टीनो UK और कई अन्य देशों मैं बैन हैं इन कुत्तों को पुराने ज़माने मैं शिकार के लिए इस्तेमाल किया जाता था, और आपसी लडाई का खेल भी खिलाया जाता था। यह कुत्ते स्वभाव से ही इतने खतरनाक होते हैं कि इन्हें पालतू बनाना बहुत ही मुश्किल होता है।

most dangerous dog breeds

बता दें कि डोगो अर्जन्टीनो इतने शक्तिशाली होते हैं कि ये अकेले ही जंगली सूअर का शिकार कर सकते हैं, इनकी हाईट 70 सेंटी मीटर और वजन 45 किलो ग्राम के आसपास होता है।इनका पूरा जीवन काल 10 से 12 साल का होता है। 

 

यह भी देखें 

  1. भारत के 10 सबसे बड़े बॉडीबिल्डर
  2. दुनिया के  रहस्यमई दरवाजे।
  3. भारत के सबसे अजीबोगरीब देसी जुगाड़।
  4. दुनिया के 10 सबसे खतरनाक सांप
  5. दुनिया के 8 अनोखी काबिलियत वाले जानवर

 

6. बुलमास्टिफ – BULL MISCHIEF

बुलमास्टिफ प्रजाति का कुत्ता काफी आक्रामक  स्वभाव का होता है, इस कुत्ते को मुख्य रूप से गार्ड्स डॉग्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। और अगर इन कुत्तों को सही तरह से प्रशिक्षण दिया जाए तो इन शक्तिशाली कुत्तो को एक आज्ञाकारी कुत्ता भी बनाया जा सकता है।

बता दें कि इन कुत्तों के पैर बहुत ही लंबे होते हैं,और इनका वजन 55 से 60 किलो के आसपास होता है। 2014 में अमेरिका के न्यू जर्सी में इस कुत्ते के काटने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। और टेक्सास में भी इसके अटैक से एक बच्चे की मौत हो गई थी।

 

7. साइबेरियाई हस्की – Siberian Husky

danerous dog

हस्की प्रजाति के कुत्ते खतरनाक होने के साथ-साथ बेहद वफादार भी होते हैं,और बिल्कुल दिखने में किसी भेड़िए की तरह दिखते हैं। इन्हें स्लेज डॉग के नाम से भी जाना जाता है, इन कुत्तों की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि इन कुत्तों का इस्तेमाल बर्फ़ में  भारी चीजों को खींचने के लिए किया जाता है।  

और यह जब आक्रामक मूड में होता है तब किसी की भी जान ले सकता है। इस प्रजाति के कुत्ते के कारण अमेरिका में 1979 से 1993 के बीच 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनका वजन 20 से 27 किलो के बीच होता है

 

8. वोल्फ हाइब्रिड – Wolf-Dog Hybrids

दोस्तों कुत्तों के बारे में कहा जाता है कि कभी वे भेड़ियों के वंशज हुआ करते थे, और जैसा कि इस कुत्ते के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि यह कुत्ता भेड़िये और कुत्ते के आपस में हाइब्रिड करने से बना हैं। कुत्तों की एक ऐसी प्रजाति का नाम वोल्फ हाइब्रिड है। यह कुत्ता भी बहुत ज्यादा खतरनाक होता है।

most dangerous dog breeds

अमेरिका के कई राज्यों में इस प्रजाति के कुत्तों को पालने पर बेन लग चुका है, क्योंकि यह कुत्ते किसी पर भी अटैक कर सकते हैं। आंकड़ों की माने तो 1979 से 1998 के बीच इन कुत्तों के काटने से अमेरिका में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

9. बॉक्सर – Boxer

इस प्रजाति के कुत्ते गार्ड्स डॉग्स के रूप में इस्तेमाल किए जाते है। बॉक्सर प्रजाति को शिकारी कुत्तों का वंशज भी कहा जाता है। ये अपने मजबूत जबड़े से किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं।

most dangerous dog breeds in the world

ये कुत्ते सुरक्षात्मक नस्ल के होते हैं। इन कुत्तों की हाइट 60 सेंटी मी. होती है, और इनका वजन 30 किलो ग्राम तक होता है। बता दे कि इन कुत्तों का  खाना बहुत ही महंगा होता है। और इनका पूरा जीवन काल 10 से 12 वर्ष का होता है। सुरक्षा के लिहाज से इच्छुक परिवारों के लिए ये कुत्ते सबसे बेहतर विकल्प हैं।

 

10. प्रेसा कैनारियो – Presa Canario

most dangerous dog

मुख्य रूप से अफ्रीका के कैनरी आइलैंड पर प्रेसा कैनारियो प्रजाति मिलती है। इस प्रजाति के कुत्तों का 45 से 60 किलो तक वजन होता है, और इनकी लंबाई 25 से 27 इंच तक होती है। 18वीं सदी में हुए युद्ध के दौरान इस प्रजाति के कुत्तों को शिकार और हमलों के लिए ट्रेनिंग दी जाती थी। यह कुत्ते बेहद ही खतरनाक और शक्तिशाली होते हैं, और अगर कोई इनके चंगुल में आ गया तो उससे निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है 

 

तो दोस्तों यह थे दुनिया की 10 सबसे खतरनाक डॉग्स ब्रीड दोस्तों इनमें से आप को सबसे खतरनाक डॉग्स कौन सा लगा है, हमें कमेंट के माध्यम से सर को बताएं उम्मीद करता हूं आपको हमारी यह जानकारी और पोस्ट पसंद आई होगी और अगर पसंद आई है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *