दुनिया के 5 रहस्यमई दरवाजे | 5 Mysterious Door That Should Never Be Opened.

5 MYSTERIOUS SECRET DOOR IN THR WORLD

Mysterious Door

Mysterious Door – दोस्तों हमारी पृथ्वी विशाल होने के साथ ही  अनेक अनसुलझे रहस्यों को अपने अंदर समेटे हुए है ।  और  इन्हीं रहस्यों को और अनसुलझा बनाते हैं दुनिया में मौजूद रहस्यमई दरवाजे जी हां दोस्तों दुनिया में कई ऐसे दरवाजे हैं। जिनको खोलने के लिए हमेशा मना किया गया है ।

क्योंकि इनमें कई ऐसे रहस्य दफन है, जिन्हे अभी तक सुलझाया नहीं जा सका है । तो दोस्तों आज की इस पोस्टदुनिया के 5 रहस्यमई दरवाजे में हम आपको पांच ऐसे ही रहस्यमई दरवाजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आज तक खोला नहीं गया।

 

1. ताजमहल का दरवाजा – Taj Mahal Mysterious Door

दोस्तों यह बात तो हम सभी जानते हैं कि शाहजहां ने मुमताज की याद में 1631 में ताजमहल का निर्माण करवाया था। और निर्माण के साथ ही शाहजहां ने ताजमहल के नीचे कई रहस्यमई दरवाजे बनवाए थे । कई शोधकर्ताओं का कहना है कि ताजमहल के नीचे 1000 से भी ज्यादा कमरे हैंऔर कहा जाता है कि ताजमहल से बाहर निकलने के लिए एक गुप्त दरवाजा भी है। 

जिस दरवाजे से शाहजहां किले से ताजमहल पहुंचते थे, लेकिन उस रास्ते को भी शाहजहां के समय से ही बंद करवा दिया गया था, ताजमहल के नीचे के इन कमरों को ईटो से बंद करवाया गया था।लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि जिन ईटों से ताजमहल का दरवाजा बंद किया गया है, वह  ताजमहल के निर्माण के समय की नहीं है ।

यानी इन ईटों को ताजमहल के निर्माण के बाद बनाया गया यानी इन कमरों को बनाने के पश्चात इन्हें ईटो से ढक दिया गया. ऐसा हक केवल सरकार के पास ही है. शायद उन दरवाजों के पीछे कोई बड़ा खजाना हो सकता है, लेकिन कई शोधकर्ताओं की माने तो कमरे में मुमताज की मौत के बाद उनकी कब्र को रखा गया है। 

जिसको सरकारी तौर पर बंद कर दिया गया वही कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि यहां पर पहले एक तेजो महल नाम का शिव मंदिर था जिसके ऊपर ताजमहल का निर्माण किया गया । वहि पुरातत्व शास्त्रियों कि माने तो उन दरवाजों के पीछे कई सारे ऐतिहासिक दस्तावेज भी हो सकते हैं जो हमारे इतिहास को बदल कर रख सकते हैं।लेकिन पुख्ता तौर पर इस दरवाजे के पीछे क्या है यह आज तक कोई नही जान सका।

 

2. पद्मनाभस्वामी मंदिर – Padmanabhaswamy Temple Door

Padmanabha Swami मंदिर केरल के थिरुवानान्थापुरम में स्थित है वह पूरी दुनिया में सबसे पैसे वाला हिन्दू मंदिर है यह मंदिर उस समय चर्चा के अंदर आ गया जब 2011 में सुप्रीम कोर्ट के आर्डर के ऊपर इसका भूमिगत कमरा खोला गया जिसके अंदर  6 तहखाने थे उनमें से 5 तहखानों को  खोल दिया गया । जिसमें बहुत कीमती सोने जेवरात मिले उस समय उस खजाने की कीमत 22 अरब डॉलर लगाई गई थी।

लेकिन अभी भी 6 तहखाना खोलना बाकि था  और जब 6 तहखाने को खोला तो उसके अन्दर एक लोहे की दिवार मिली | जिसके ऊपर दो बड़े सांपों की आकृति बनाई हुई थी। तमाम कोशिशों के बावजूद भी  इसका 6 तहखाना नहीं खोला जा सका। कहां जाता है कि इसे किसी सिद्ध पुरुष ने ‘नाग बंधम’ जैसे मंत्रों का प्रयोग करके बंद किया है। इसलिए उतनी ही सिद्धियों के साथ इसे केवल ‘गरुड़ मंत्र’ का मंत्रोच्चार करके ही खोला जा सकता है।

वरना तकनीक या बल-प्रयोग से इसे खोलना विनाशकारी सिद्ध हो सकता है। इसीलिए वैदिक साधना करने वाले कई साधु-संतों ने इस दरवाजे को खोलने की कोशिश की,लेकिन इसे खोला नहीं जा सका। इसलिए यह 6 तहखाना हम सबके लिए एक रहस्य बना हुआ है। इसके अंदर कितना भी बड़ा खजाना हो, या ना हो, लेकिन इतना जरूर है कि ये तहखाना किसी अबूझ पहेली से कम नहीं है।

 

यह भी देखें 

  1. भारत के 10 विशालकाय बॉडीबिल्डर्स
  2. भारत के देसी जुगाड़ को देखकर आपको भी गर्व होगा।

 

3. क़ुतुब मीनार का दयवाजा – Qutub Minar Mysterious Door

कुतुब मीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1192 में करवाया था । कुतुब मीनार को निर्माण कुशलता का नायाब नमूना भी है। कुतुब मीनार लगभग 900 वर्ष पुराना है, और इसे देखने आ चुके कई लोगों ने दावा किया है, कि इसके आसपास किसी के होने का एहसास होता है। रात के समय जांच करने आए पैरानॉर्मल इन्वेस्टीगेशन इस जगह पर अनजान शक्तियों के होने का दावा किया था।

Qutub Minar Mysterious Door

साल 1984 की बात है उस समय कुतुब मीनार के अंदर की सीढ़ियों से ऊपर जाने दिया जाता था। लेकिन 4 दिसंबर 1984 को एक ऐसी घटना घटी, जिसके कारण कुतुब मीनार के दरवाजों को हमेशा के लिए बंद करना पड़ा, दरअसल 4 दिसंबर 1984 के दिन करीब 400 लोग क़ुतुब मीनार के अंदर गए थे, और सीढ़ियों के माध्यम से इसके ऊपर चढ़ रहे थे। इनमें से ज्यादातर स्कूल के छोटे बच्चे थे।

इसके अंदर की सीढ़ियां इतनी छोटी है कि एक समय में एक साथ ऊपर या नीचे नहीं जाया जा सकता है। इसकी अधिक ऊंचाई होने के कारण इस में कुल 380 सीढ़ियां बनाई गई थी। इसके अंदर रोशनी का भी कोई बाहरी स्रोत नहीं है, सिर्फ बिजली के बल्ब लगाए गए थे। लेकिन अचानक ही बिजली चली गई जिसके कारण अंधेरे में सभी लोग डर गए और नीचे की तरफ भागने लगे, सीढ़ियां छोटी होने के कारण जल्दी से उतरा भी नहीं जा सकता था।

इस भगदड़ में तकरीबन 45 लोगों की मौत हो गई, जिस में ज्यादातर स्कूल के बच्चे थे, तभी से कुतुब मीनार के अंदर जाना बंद कर दिया गया। इसके दरवाजे को जब भी खोलने पर विचार किया गया तब कोई ना कोई हादसा हुआ, इसलिए इसे सरकारी तौर पर हमेशा के लिए बंद कर दिया गया।

 

4. Terracotta soldiers – Mysterious Door

300 ई.सा पूर्व में चीन के शासक Qin Shi Huang की मृत्यु के बाद बहुत बड़े कब्रगाह का निर्माण किया गया । इस कब्रगाह में टेराकोटा से बने 8000 सैनिकों की मूर्तियां, और 1000 घोड़े थे। लगभग 2000 सालों तक यह कब्र दुनिया की नजरों से छुपी रही।

लेकिन साल 1974 को जब एक किसान इसी जगह पर कुआं बनाने के लिए खुदाई कर रहा था तो उसकी नजर जमीन में दफन इस क़ब्रगाह पर पड़ी और चीन के इतिहास का ये बेशकिमती खजाना उनके हाथ लगा, और अगले कई सालों तक पुरातत्व विभाग के लोगों ने इस जगह पर और उसके आसपास के काफी बड़े क्षेत्र में खुदाई की।

इस दौरान लगभग 8000 के करीब सिपाहियों की मूर्तियां मिली, जिन्हें बेहद खूबसूरती व सफाई से बनाया गया था। इस खुदाई को जब और आगे बढ़ाया गया तो पता चला कि चीन के सम्राट Qin Shi Haung की मौत के बाद उनके शरीर को भी यहीं दफना दिया गया था. टेराकोटा सेना के पुतलों बनाने का मुख्य उद्देश्य चीन के पहले सम्राट की कब्र को सुरक्षा देने के लिए सिपाही के रूप में किया गया था। 

पुरातत्व वैज्ञानिकों का मानना है कि इस कब्र के आसपास मर्करी (पारा) की नदियां हैं। कब्र को खोलने पर बहुत नुकसान हो सकता है और लोगों की जान भी जा सकती है। इसलिए उनके कब्र को आज तक नहीं खेला गया।

 

5. गिजा का दरवाजा – Sphinx of Giza Door

Sphinx दुनिया की सबसे मशहूर मूर्ति है। मिस्र में मौजूद यह मूर्ति लगभग 4500 साल पहले बनवाई गई थी। इसे जिस क्रिएचर के जैसे बनाया गया है, वो इजीप्टान ग्रीक मैथोलाजी से लिया गया है, जिसमे इंसान का सिर और शेर का शरीर होता है । 70 के दशक में इस मूर्ति की मरम्मत का काम शुरू हुआ।

वैज्ञानिकों को इस मूर्ति के सिर पर खाली जगह दिखाई दी। नीचे उतरने पर वैज्ञानिकों को 2 चेंबर मिले। ये चेंबर एक मजबूत दीवार से बंद कर दिए गए थे। वैज्ञानिकों ने इन चैंबर्स को खोलने की बहुत कोशिश की परंतु टेक्नोलॉजी की कमी के कारण इन्हें नहीं खोला जा सका। माना जाता है कि इन चैंबरों में इतिहास से जुड़ी हुई कई बेशकीमती चीजें मौजूद है।

इन चैंबर्स के अंदर प्राचीन मिस्र के बहुत सारे रहस्य मिल सकते है। और साथ ही गीजा के पिरामिड के अनसुलझे रहस्य का भी पता चल सकता है।परन्तु वहा की मौजूदा गवर्नमेंट ने इस पर पाबंदी लगा दी, तथा भविष्य में कोई पिरामिड के अंदर की खोज न करे इसपर भी पूरी तरह रोकथाम लगा दी।

 

दोस्तों ना जाने हमारी दुनिया में और ऐसे कितने रहस्यमई दरवाजे हैं। जिनको अभी तक खोला नहीं गया है और उन दरवाजों के पीछे का रहस्य अभी तक रहस्य बनकर ही रह गया है। दोस्तों इन दरवाजों में से आप को सबसे रहस्यमई दरवाजा (Mysterious Door)  कौन सा लगाए हैं हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। और अगर हमारी यह पोस्ट आपको पसंद आई है तो, अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

 

दोस्तों इस विषय में अगर आप हमारी वीडियो देखना चाहते हैं तो इस वीडियो को देख सकते हैं।