इतिहास की 5 सबसे दर्दनाक जेलें – 5 Most Dangerous Prison in The World

Most Dangerous Prison in The World

Dangerous Prison – दोस्तों जेल एक ऐसी जगह है जहां पर लोगों को उनके किए गए अपराध की सजा दी जाती है । और साथ ही लोगों को उनकी गलती का भी एहसास कराती हैं । लेकिन अब तो कैदियों को अपनी रिहाई तक का समय ही जेल में काटना पड़ता है। लेकिन इतिहास मैं कुछ ऐसी जेले भी रही है जो कैदियों के साथ बहुत दर्दनाक रही है, जहां पर कैदी रिहाई तो बहुत दूर की बात है, बल्कि कैदी यहां पर अपने जीने की आस तक छोड़ देते थे। कैदियों को इंतजार रहता था तो केवल मौत आने का, जो उन्हें इस दर्दनाक जिंदगी से छुटकारा दिला सके। दोस्तों आज के इस वीडियो में हम आपको इतिहास की कुछ ऐसी ही खतरनाक जेलो के बारे में बताने वाले हैं , जिनकी  सजा जानकर किसी भी इंसान की रूह कांप सकती है।

 

1. Death Coffins Mangolia

रूस और चीन के बीच में मौजूद मंगोलिया देश कभी अपने कैदियों को ऐसी सजाएं देता था जिनके बारे में सोच कर, किसी भी इंसान की रूह तक कांप जाती है। 20वी सदी की शुरुआत में इस देश के कैदियों को दंड के रूप में 3/4  फिट के एक छोटे से बक्से में कैद किया जाता था। यह बक्से इतने छोटे थे कि, जिसमें कैदी ना ठीक से बैठ सकता था और ना ही लेट सकता था, और साथ ही साथ कैदियों के हाथों और पैरों में हथकड़ियां बंदी होती थी जो इस बक्से से जुड़ी होती थी।

डेथ कॉफीन नाम से मशहूर  3/4 के यह बक्से कहने को तो सजा देने के लिए बनाए गए थे, लेकिन असल में यह अपने नाम की तरह मौत का साधन थे। जिस में जाने के बाद किसी की रिहाई तब तक नहीं होती थी, जब तक कि वह अपने प्राण ना त्याग दें। लगभग 6 इंच का एक छोटा सा छेद जो खाना खाने के लिए होता था। और कैदियों द्वारा किए गए मल-मूत्र को इन  बक्सो से कई हफ्तों तक साफ भी नहीं किया जाता था। इतनी यातनाएं देने के बाद भी अगर इन कैदियों पर कोई दया की जाती थी तो वह  थी कि  यह लोग अपनी मर्जी से सर्दियों के मौसम में खुले आसमान के नीचे इन बक्सों में रह सकते हैं। ताकि तापमान गिरने से इनकी मौत हो सके। 

 

2. AMERICAN REVOLUTION (HMS HELL)

Hms जर्सी ब्रिटेन का एक समुद्री जहाज था। जो जहाज के साथ ही एक चलती फिरती जेल थी। अमेरिकी क्रांति के दौरान hms जर्सी ब्रिटेन के 16 जहाजों में सबसे खतरनाक और क्रूर माना जाता था। जिसकी वजह से इसका निक नेम hms hell रखा गया था। इस समुद्री जहाज पर तकरीबन 1100 से ज्यादा कैदी देथ के अंधेरे में काम कीआ करते थे। जहां अधिक गर्मी होने की वजह से अधिकतर कैदी बिना कपड़ों के ही काम किया करते थे लेकिन इसके अलावा भी कई कह दी अधिक गर्मी होने की वजह से मर जाते थे।

आपको बता दें कि यहां पर बीमार और कमजोर कैदियों को चूहे जीवित ही खाना शुरु कर देते थे और यह जहाज इतना बड़ा था कि कैदियों की बॉडी को कई दिनों तक खोजा भी नहीं जा सकता था। इस जहाज में हर रोज 12 लोगों की मौत होती थी जिसमें से ज्यादातर कैदियों को पानी में फेंक दिया जाता था । और कई कैदियों को किनारे पर बनाएं सामूहिक कब्रिस्तान में दफना दिया जाता था। कहा जाता है कि इससे समुद्री जहाज पर तकरीबन 12:30 हजार कैदियों ने अपनी जान गवा दी थी।

3. Mematin Prison – Rome

पूर्व में सजा देने के लिए एक कारागार भी बनवाई थी जिसे आज हम ‘मेमेटीन कारागार’  के नाम से जानते हैं। यह कोई खुले आसमान के नीचे चार दीवारों से घिरी जेल नहीं थी, बल्कि एक भूमिगत नाला था। जिसकी गहराई लगभग 6.30 फीट, और लंबाई 30 फीट थी। लगभग 22 फीट चौड़ाई वाले इस नाले से होकर पूरे इलाके का मल-मूत्र बहता था। जहां कैदियों को उनकी सजा की सुनवाई तक रहना पड़ता था। किस्मत से राजा के सामने अगर पेशी हुई तो ठीक वरना कई दिनों तक भूखे-प्यासे कैदी इस नाले में ही अपना दम तोड़ देते थे। माना जाता है कि सुनवाई तो एक बहाना थी असल में इस कारागार के वजूद में आने की असली वजह ही कैदियों को मौत देना था।

जिससे कि पूरे शासन को याद रहे कि जिस किसी ने भी कानून का उल्लंघन करने की कोशिश की उसे ऐसी क्रूर यातनाएं झेलनी पड़ सकती हैं। इस नाले को कारागार के रूप में इस तरह से बनाया गया था कि जिस किसी की भी मौत इसके अंदर हो, उनके शव खुद ब खुद एक दरवाजे के रास्ते नदी में बह कर बहुत दूर चले जाएं। खैर मेमेटीन कारागार तो आज के दौर में एक चर्च के रूप में परिवर्तित हो गया। लेकिन ईसापूर्व के उस युग में इसने कितने कैदियों की दर्दनाक तरीके से जान ली होगी शायद हम कल्पना भी नहीं कर पाएं।

यह भी पढ़े। 

  1. पेट्रोल और डीजल कैसे बनता है?
  2. घूमने फिरने की सबसे खतरनाक जगहें।
  3. भारत के 5 सबसे अजीब रेस्टोरेंट
  4. रानी की वाव का इतिहास।
  5.  बुर्ज खलीफा को कैसे बनाया गया था।

4. Andersonville:Civil War (Dangerous Prison)

अमेरिकी सिविल वॉर एक ऐसा गृह युद्ध जिसने सदियों से चली आ रही गुलामी की प्रथा को जड़ से उखाड़ दिया और लाखों गुलामों को आजादी से रहने और जीने का हक दिलाया। लेकिन दोस्तों गुलामी से आजादी वाली इस सुबह तक का सफर इतना आसान नहीं था। साल 1861 से लेकर 1865 तक चलने वाले इस युद्ध में उन लोगों को बंदी बनाया गया जो गुलामी के विरोध में खड़े हुए थे। इन लोगों का बलिदान सिर्फ कैद होने तक सीमित नहीं था, क्योंकि जिस कारागार में उन्हें कैद किया गया था उस जेल का नाम था ‘एंडरसन विलय’

यह 1500 अमेरिकन जिलों में सबसे बड़ी और सबसे निर्दय जेल थी। जिसने civil war के सबसे भयंकर समय को देखा था। दोस्तों इतिहासकार इस जेल के बारे में बतलाते हैं कि इस युद्ध के दौरान एंडरसन विलय अपनी क्षमता से 4 गुना ज्यादा कैदियों से भरी हुई थी। जहां कैदियों के खाने पीने का कोई इंतजाम नहीं था। यहां तक कि वह लोग मल-मूत्र भी वही करते थे। कुछ भूख और प्यास से दम तोड़ देते थे और बचे हुए कैदियों को जानलेवा बीमारी घेर लेती थी।

5. Hoa Lo prison – Vietnam

हुआलो जेल वियतनाम में अमेरिकी सैनिकों के लिए सबसे खूंखार जेल थी। जिसको नर्क का द्वार भी कहा जाता था। वियतनाम और अमेरिका के युद्ध के दौरान वियतनाम द्वारा पकड़े गए अमेरिकी सैनिकों को पूछताछ के लिए लाया जाता था। जिसमें उनके दियों पर अनेक अत्याचार किए जाते थे । और भी अनेक प्रकार की यातनाएं दी जाती थी। जिन का प्रमुख उद्देश्य अमेरिकी सैनिकों का मनोबल तोड़ कर उनसे अमेरिकी सरकार से जुड़ी जानकारियां निकलवाना होता था। यहां पर आने वाले हर नए कैदी को चेतावनी दी जाती थी कि यहां मरना आसान है लेकिन जीवित रहना नहीं।

 

तो दोस्तो आज की हमारी इस पोस्ट में हमने आपको “इतिहास की 5 सबसे खतरनाक जेल (Most Dangerous Prison in History) के बारे मैं बताया हैं। और भी इस तरह की पोस्ट के लिए आप हमारे वेबसाइट Mysterius Tech को Visit करते रहें। इसके अलावा आप लोग भी इस जानकारी को अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बिच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगा। दोस्तो अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएगा और इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करें।

दोस्तों अगर आप इस आर्टिकल के ऊपर हमारी वीडियो देखना चाहते हे तो यह वीडियो देखे। 

इतिहास की 5 सबसे दर्दनाक जेलें – 5 Most Dangerous Prison in The World

Leave a Comment

10 Most beautiful National Parks in USA Interesting Facts About Chichen Itza Interesting Facts About the Colosseum Interesting Facts About Machu Picchu Interesting Facts About Petra