दुनिया की 5 सबसे महँगी कार – 5 Most Expensive Car in The World

expensive car in the world

Most Expensive Car in The World

दोस्तों जिन लोगो के पास पैसा है, वह अपने लाइफस्टाइल को लक्ज़री दिखाने के लिए महंगी से महंगी कार खरीदते है। वही जो लोग सिर्फ एक कार लेने का सपना रखते है, वह एक सामान्य कार से भी बहुत खुश होते है। लेकिन जब बात दुनिया की सबसे महंगी कारों की हो रही है तो हमारे मन में  कुछ खास कंपनियों के नाम ही आते हैं, दोस्तों आज की इस वीडियो में हम आपको दुनिया की 5 सबसे महंगी कार (5 Most Expensive Car in the world) के बारे में बताने वाले है। जिनकी कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

 

1. रॉल्स रॉयस बोट टेल – Rolls-Royce Boat Tail

Rolls-Royce car

दुनिया में सबसे ज्यादा महंगी कार की बात करें तो रॉल्स रॉयस कंपनी का नाम सबसे पहले आता है। यह एक ऐसी कंपनी है, जो कि अपने लग्जरियस, यूनिक फीचर्स और प्रीमियम लुक की वजह से जानी जाती है। वहीं, रॉल्स रॉस की रॉल्स रॉयस बोट टेल कार दुनिया की सबसे महंगी कार है, जिसे डेनियल कोनिग्स ने डिज़ाइन किया है। Rolls-Royce Boat Tail कार के कंपनी सिर्फ 3 मॉडल ही लॉन्च करेगी। 

इस सुपरकार की कीमत 28 मिलियन डॉलर यानी करीब 202 करोड़ रुपये है। अगर हम इस कार की स्पीड की बात करें, तो यह सिर्फ 5 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है, और इस कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।  कार को बनाने में Rolls – Royce कंपनी को लगभग 4 साल का समय लगा है। इस कार की लम्बाई 19 फिट है, और इसके अंदर चार सीट है। इस कार की डिजाइन की बात करें, तो इसका पिछला हिस्सा बोट की तरह नजर आता है।

 

2. बुगाटी ला वोइतूर नोएर – Bugatti La Voiture Noire

Bugatti cars

बुगाटी ला वोइतूर नोएर कार अपने बेहद ही आकर्षक लुक और 1500 हॉर्सपावर के बेहद दमदार इंजन W16 के लिए जानी जाती है। इस कार की कीमत 19 मिलियन डॉलर यानी करीब 146 करोड़ रुपये है। इसका इंटीरियर और डिजाइन देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस कार को 2019 में जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में पहली बार प्रदर्शित किया गया है। बता दें कि इस कार की टॉप स्पीड 360 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाती है। Bugatti La Voiture Noire कार को “The Black Car” के नाम से भी जाना जाता है। कंपनी दावा करती है कि ये कार सबसे आरामदायक कारों में से एक है।

 

3. पगानी जोंडा एचपी बार्शेटा – Pagani Zonda HP Barchetta

Pagani Zonda HP Barchetta

पगानी जोंडा एचपी बार्शेटा कार एक Sports Car है, जिसे होरासियो Pagani ने डिज़ाइन किया है। देखने में यह कार बिलकुल सुपर कार की तरह नजर आती है। इसका इंटीरियर और एक्सटीरियर बिलकुल शाही लुक देता है। इस कार की कीमत लगभग 125 करोड़ की बताई जा रही है। आपको बता दें कि इस कार में 7.3 लीटर का दमदार कॉकपिट और AMG V12 इंजन दिया गया है। बेहद शानदार डिजाइन वाली यह कार महज कुछ सेकंड में यह कार 0 से 100 किमी तक की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस कार को  2017 में लॉन्च किया गया था। बता दें कि इस कार की लम्बाई 14.5 फ़ीट है, और कार का वजन 1,210 – 1,280 किलो है।

 

यह भी पढ़े। 

  1. पेट्रोल और डीजल कैसे बनता है?
  2. घूमने फिरने की सबसे खतरनाक जगहें।
  3. भारत के 5 सबसे अजीब रेस्टोरेंट
  4. रानी की वाव का इतिहास।
  5. दुनिया की सबसे खतरनाक सीढ़िया।

4. रॉल्स रॉयस स्वैप्ड -Rolls Royce Sweptail

Rolls-Royce car price

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रॉल्स रॉयस की अपनी लग्जरी कारों के लिए पूरी दुनियाभर में मशहूर है। बता दें कि Rolls Royce Sweptail एक Full-Size Luxury Car है, जिसकी कीमत 92 करोड़ रूपये है। इस कार का डिज़ाइन बनाने में कंपनी को लगभग 5 साल का समय लगा था। इस कार में कॉकपिट 6.75 लीटर और वी-12 इंजन दिया गया है। 2017 में लॉन्च हुई इस कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। और यह मात्र 5.6 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर की स्पीड तक पहुंच जाती है।

 

5. बुगाटी सेंटोडिएसी – Bugatti Centodieci

Bugatti car

बुगाटी सेंटोडिएसी एक स्पोर्ट कार है, जो दुनिया की सबसे लग्जरी और महंगी कारों की सूची में आती है। इसकी कीमत लगभग 64 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये कार 2.4 सेकंड में 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। बता दें कि इस कार की लम्बाई 14.9 फ़ीट है, और कार का वजन 1,976 KG है। यह कार कई शानदार Features से भरी हुई है। इसे दुनिया की सबसे तेज और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कार माना जाता है।इस कार की टॉप स्पीड 380 किलोमीटर प्रति घंटा है, और इस कार में W16 इंजन लगा हुआ है।

 

 

दोस्तों आपको हमने इस पोस्ट में, 5 Most expensive Car in the world के बारे में बताया है, दोस्तों इसके अलावा भी “दुनिया में एक से बढ़कर एक महंगी गाड़िया है।  जिनको खरीदने से पहले आप भी 100 बार सोचेंगे। दोस्तों इनमें से आपको सबसे महंगी और सबसे लक्सरी कार कौन सी लगी है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और अगर आपको हमारी यह जानकारी और पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें धन्यवाद।

 

दोस्तों अगर आप इस आर्टिकल के ऊपर हमारी वीडियो देखना चाहते हे तो यह वीडियो देखे।

दुनिया की सबसे महंगी कार – 5 Most Expensive Car in The World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *