घूमने फिरने कि 5 सबसे खतरनाक जगहें – 5 Most Dangerous Tourist Destinations in The World

most dangerous tourist destinations in the world

Most Dangerous Tourist Destinations

दोस्तों अधिकतर लोग घूमने-फिरने के लिए खूबसूरत जगहों पर जाना पसंद करते हैं वही कुछ लोग एडवेंचर के शौक़ीन होते हैं, जिनको खतरनाक और एडवेंचर्स भरी जगहों पर जाने का शौक होता है, और अगर आप भी कुछ ऐसा ही शौक रखते है तो, हमारे आज के इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढियेगा क्योंकि आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ बहुत ज्यादा खतरनाक भी है।

 

1. रॉयल पाथ, tourist destinations

स्पेन का यह रॉयल पाथ दुनिया में स्थित सबसे खतरनाक जगह में शुमार हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यह अलोरा नाम के एक गांव के पास जॉर्ज एल चोरो के बगल में बना हुआ है। यह खतरनाक रास्ता 300 से 900 फिट की ऊंचाई पर मोजूद है, बता दें कि इस रास्ते की लंबाई 1.8 मीटर और चौड़ाई सिर्फ 3 फिट है। यह रास्ता इतना खतरनाक होने के कारण इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया, लेकिन फिर भी कई लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए इस खतरनाक रास्ते पर खतरों के खिलाडी बन कर आते हे। और कई दफा अपनी जान भी गवाते हैं।

 

2. वोल्केनो बोर्डिंग – volcano boarding

दोस्तो एडवेंचर्स के शौकीन लोगो ने अब active ज्वालामुखी के ऊपर से एक बोट पर बैठ कर नीचे फिसलने को अब एक स्पॉट बना लिया है। जिसे वालकैनो बोडिंग कहा जाता है। दुनिया कि कुछ जगहों पर ये लोग सिर्फ बेहद पुराने और एक्टिव ज्वालामुखी पर चढ़ाई करके इस तरह फिसलने का लुप्त उठाते है। आप की जानकारी के लिए बता दें की नीचे आते हुए इनकी स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच जाती है, हालांकि इस स्पॉट मे आज तक किसी को जान माल की हानि नहीं हुई, लेकिन थोड़ी बहुत चोट लगना तो स्वाभाविक सी बात है, हालांकि यह राइड करना आम इंसानों के बस की बात नहीं है।

3. Gap Bridge Of China  (डेथ ब्रिज ऑफ चाइना)

दोस्तों आपने चाइना के उस काँच वाले पुल के बारे मे तो सुना ही होगा, लेकिन आज हम आपके लिए उससे भी ज्यादा खतरनाक और डरावना पुल ढूढ़ कर लाये है, जी हां दोस्तों ये है चाइना का डेथ ब्रिज, बता दें कि चाइना का ये पुल 200 मीटर की ऊंचाई पर बना है जिस पर चल कर लोग अपने आप को खतरो के खिलाड़ी साबित करते है। हालांकि यहां पर  चलने वाले सभी व्यक्ति सेफ़्टी बेल्ट के साथ बंदे हुए रहते है, लेकिन देखने में यह जितना आपको सरल और आसान लग रहा है। इस पुल पर चलना उससे कही ज्यादा खतरनाक और डरावना अनुभव होता है। और अगर आप कमजोर दिल वाले हैं, या फिर ऊंचाई से डरते हैं तो आप अपना लाइफ इंश्योरेंस करवा कर ही इस पुल पर वाक करे ।

यह भी पढ़े। 

  1. पेट्रोल और डीजल कैसे बनता है?
  2. अमेज़न जंगल का रहस्य। 
  3. भारत के 5 सबसे अजीब रेस्टोरेंट
  4. रानी की वाव का इतिहास।
  5.  बुर्ज खलीफा को कैसे बनाया गया था।

4. Zip World Velocity, UK

अगर आप ने भी कभी पक्षियों की तरह उड़ने का सपना देखा है। तो UK के इस जिप वर्ल्ड वैलोसिटी मे आपका यह सपना पूरा हो जाएगा, क्योंकि यहां पर आप किसी सुपर हीरो की तरह उड़ने का आनंद ले सकते है। बता दें कि यहा आपको कुछ सेफ़्टीबेल्ट लगाकर एक wire के सहारे ऊंचे पहाड़ी इलाके से नीचे धकेल दिया जाता है। वैसे यहा आपको सेफ़्टी बेल्ट के साथ हेलमेट और चश्मा भी पहनाया जाता है, और अगर आप चश्मा नहीं पहनते है, तो आपकी आंखो को काफी तकलीफ हो सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योकि यहा से नीचे आते समय आपकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। ये राइड सिर्फ 2 मिनट तक चलती है। जो की अपने आप मे एक खतरनाक, और रोमांचक सफर का अनुभव कराती है ।

5. Huashan Mountain, China

दोस्तो अगर आप भी एडवेंचर्स और खतरनाक जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो चले आइए, चीन के हौसैन पहाड़ पर, यहा पर कई देशों से लोग खुद को साबित करने के लिए हौसैन पहाड़ की चढ़ाई करते हैं। और अगर आपने अकेले ही इस पूरे पहाड़ की चढ़ाई कर ली तो आप अपने जीवन में डर शब्द का मतलब भूल जाएंगे। हालांकि इस पहाड़ पर चढ़ाई करने के लिए अनेकों प्रकार के wire और सेफ़्टी इक्कवाइपमेंट लगाए गए है, लेकिन यकीन मानिए इस पहाड़ की चढ़ाई करना बहुत ही खतरनाक और एडवेंचर है। 

6. Trolltunga, Norway

दोस्तों नॉर्वे का यह टूरिस्ट अट्रैक्शन दुनिया का सबसे फेमस टूरिस्ट अटरेक्शन माना जाता है, और ऐसा क्यो है, इसका अंदाजा आप इस पत्थर को देखकर बखूबी लगा सकते है। ट्रायलटुंगा का यह पत्थर नार्वे के एक पहाड़ पर 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है इस पत्थर के ऊपर से बहुत ही अद्भुत और डरावना नजारा दिखाई देता है। बता दें कि यहां तक पहुचने मे टूरिस्ट को 10 से 12 घंटे की चढ़ाई करनी पड़ती है। यहा पर सुरक्षा के नाम पर कोई भी सेफ्टी इक्कवाइपमेंट नहीं है, और इस जगह पर कई लोग अपनी जान गवा भी चुके हैं, 5 सितंबर 2016 को एक 24 साल की लड़की की यहां से गिरकर मौत हो गई थी। लेकिन फिर भी एडवेंचर्स के शौकीन यहां के चढ़ाई करते हैं।

7. Cliff Camping, tourist destinations

दोस्तों अगर आपको कहां जाए कि किसी ऐसे पहाड़ पर चढ़ना है जो बिल्कुल सीधा हो और आधे रास्ते पर पहुंचकर आपको वहां कैंप लगाना है और जमीन से सैकड़ों या हजारों फीट बुलंदी पर लटके हुए बिस्तर में सोना है और रात गुजारनी है तो क्या आप तैयार हो जायेगे शायद नहीं। लेकिन दोस्तों दुनिया के कुछ सर फिरे क्लिफ केम्पर इन पहाड़ों की साइडो पर जमीन से सैकड़ो या हजारो फीट ऊपर कैंप लगाते हैं और वही पर रात भी गुजारते हैं। दोस्तों मेरे हिसाब से तो ऐसा वही करते हैं जिनके दिल फौलाद के बने होते है। बता दें कि क्लिफ केम्पीग से हर साल सैकड़ों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं, लेकिन फिर भी कई जांबाज लोग क्लिप कैंपिंग करते हैं।

 

तो दोस्तो आज की हमारी इस पोस्ट में हमने आपको “घूमने फिरने कि 5 सबसे खतरनाक जगहें  (Most Dangerous Tourist Destinations in The World) के बारे मैं बताया हैं। और भी इस तरह की पोस्ट के लिए आप हमारे वेबसाइट Mysterius Tech को Visit करते रहें। इसके अलावा आप लोग भी इस जानकारी को अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बिच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगा। दोस्तो अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएगा और इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करें।

दोस्तों अगर आप इस आर्टिकल के ऊपर हमारी वीडियो देखना चाहते हे तो यह वीडियो देखे। 

घूमने फिरने की सबसे खतरनाक जगहें | 5 Most DANGEROUS Tourist Destinations in The World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *