दुनिया की सबसे अजीबो-गरीब गाय – 5 Most Amazing Cow in The World

Amazing Cow

Most Amazing Cow – दोस्तों दुनिया भर में गायों की अनेकों प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है जिनमें से कोई बड़ी तो कोई छोटी होती है लेकिन इन से हटकर आज हम आपको कुछ ऐसी अजीबोगरीब और हैरतअंगेज गायों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी एक बार सोचने पर मजबूर हो जाओगे।

 

1. मनिकयम गाय – Manikyam Cow

मनिकयम दुनिया की सबसे छोटी गाय है। बता दें कि गाय की औसतन लंबाई 4  से 5 फिट होती है और वजन करीब 300 किलोग्राम क्या आस पास होता है। लेकिन मनिकयम की उंचाई केवल 1.75 फीट है और वजन 40 किलो है। यानी यह गाय बकरी से भी छोटी है, जिसके कारण इस गाय को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया। 

Most Amazing Cow

केरल के अथोल में रहने वाले बालकृष्णन इसे अपने साथ घर पर रखते हैं। यह गाय अपने इलाके में आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। हालांकि इसकी लंबाई कम होने के बावजूद भी इस गाय में कोई बीमारी नहीं है। गांव वालों का कहना है कि इलाके में ऐसी अनोखी गाय का होना किसी वरदान से कम नहीं।

 

2. Brlgain blue cows – बेल्जियन ब्लू कॉउ

आपको सुनकर शायद थोड़ा अजीब लगे लेकिन  गाय की एक नस्ल दिखने में बिल्कुल किसी बॉडीबिल्डर गाय की तरह लगती है, हालांकि यह गाय बाॅडी बनाने के लिए इंसानों की तरह जिम नहीं जाती। हैरानी की बात है कि इन गायों के खाने में किसी तरह का कोई खास परिवर्तन भी नहीं किया गया है,

Most Amazing Cow

बता दें कि यह सब जेनेटिक्स का परिणाम है, और गाय की यह नस्ल महज सिलेक्टिव ब्रीडिंग की देन है जो कि इस गाय को बॉडीबिल्डिंग की तरह मस्कुलर बनाती है। लेकिन यह गाय अपने खतरनाक दिखने वाले शरीर के विपरीत काफी शांत और सरल स्वभाव की होती है।

 

3. कैनूलाइसड गाय – Cannulated cow

जी हां इन गायों के पीठ पर जीव वैज्ञानिकों द्वारा एक छेद बनाया गया है, लेकिन इसके पीछे की वजह यह बिल्कुल नहीं है कि इन गायों में किसी तरह की कोई प्रॉब्लम या फिर बीमारी हो, बल्कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जीव वैज्ञानिक इन गायों को पूरी तरह से स्वस्थ रखें स्वीडन और हालैंड में गायों के शरीर पर बनाएं गए इन हाॅल को कैनुला कहते हैं। 

most amazing cow in the world

जीव विज्ञानियों कहना है कि इन होल की मदद से गायों के द्वारा खाए गए भोजन पर नजर रख सकते हैं, जिससे एंजाइम और विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है। जिसके परिणाम स्वरूप गाय अधिक मात्रा में पौष्टिक दूध देती है, और अगर यह गाय कुछ गलत निगल जाए तो उसे इस हाल के जरिए बाहर निकाला जा सकता है। हालांकि यह एक्सपेरिमेंट इंसानों पर किया जाए तो कैसा रहेगा हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

 

यह भी देखे 

  1. भारत के 10 सबसे बड़े बॉडीबिल्डर
  2. भारत के सबसे अजीबो देसी जुगाड़
  3. 2050 मैं हमारी दुनिया कैसी होगी।
  4. दुनिया के 5 रहस्यमई  दरवाजे।
  5.  कुम्भलगढ़ किले का इतिहास 

 

4. Lazy js bulegrass – लैजिज ब्ल्यूग्रास

इस गाय के मालिक का कहना है कि, जो भी व्यक्ति मेरे बैल को देखता है वह अपनी आंखों पर यकीन नहीं करता क्योंकि उनके पालतू बैल के सिंग बाकी सभी बेलों के मुकाबले काफी बड़े हैं, बता दें कि यह बैल 2014 का सबसे लंबे सिंगों का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर है । इस बेल के सिंगो का आकार 2014 में 97 सेंटीमीटर मापा गया था, बेल के मालिक ने इसका नाम लेजीस ब्लूग्रास रखा है। 

amazing cow in the world

बेल के मालिक का कहना है कि यह सब जेनेटिक्स का कमाल है, क्योंकि इससे पहले इस बेल के परिवार में उसके पिता और दादा के सिंग भी बहुत लंबे थे, लेकिन यह बेल उन सब से आगे निकल गया और बन गया दुनिया का सबसे लंबे सिंगो वाला बैल।

 

5. निकर्स गाय – Knickers Cow

दोस्तों अब मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी गाय से जिसे सब लोग King of Cow के नाम से भी जानते हैं। अपने इस विशालकाय शरीर के कारण यह गाय दुनियाभर में काफी सुर्खियों मे रहीं। इसका यह विशालकाय शरीर इसे गायों की भीड़ में सबसे अलग दिखाता है, इस गाय की उम्र 7 साल है और यह ऑस्ट्रेलिया की एक होल्सटीन फ्रीजियन नस्ल की गाय है। 

Amazing cow  

इसकी लंबाई 194 सेंटीमीटर और वजन तकरीबन 1400 किलोग्राम है। इस नस्ल में इतना बड़ा शरीर इससे पहले किसी भी गाय का नहीं देखा गया बता दें कि यह  गाय एक बूचड़खाने में पैदा हुई थी, लेकिन सबसे विशाल और अलग शरीर होने के कारण यह काटे जाने से बच गई।

 

6. हालीकर काऊ – Hallikar cow

 amazing cow in the world

अब हम जिस गाय के बारे में हम बताने जा रहे हैं, वह सिर्फ और सिर्फ भारत में पाई जाती हैं। भारत के कर्नाटक राज्य में इस नस्ल को होलीकर कहा जाता है। बता दें कि यह गायों की बेहद दुर्लभ प्रजाति की नस्ल है इस नस्ल की निशानी इनके सीधे खड़े और पीछे की तरफ जाते हुए सिंग है, साथ ही इस गाय की भारत सरकार द्वारा स्टांप भी निकाले गए क्योंकि भारत में गाय शुरू से ही  पूजनीय रही है ।

 

दोस्तों यह थी दुनिया की सबसे अजीबोगरीब और हैरतअंगेज गाय (5 Most Amazing Cow) इनमें से आपको सबसे अजीबोगरीब गाय कौन सी लगी है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। उम्मीद करता हूं आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी, अगर पसंद आई है, तो अपने दोस्तों के साथ इस पोस्ट को जरूर शेयर करें

दोस्तों अगर आप इस आर्टिकल के ऊपर हमारी वीडियो देखना चाहते हैं तो यह वीडियो देखें

दुनिया की सबसे अजीबोगरीब गाय – 5 Most Amazing Cow in The World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *