दुनिया की 5 सबसे खरनाक Sniper Rifle – Top 5 Best Sniper Rifle

Sniper Rifle

Sniper Rifle – दोस्तों स्नाइपर राइफल्स का इस्तेमाल 18वी सदी से ही होता आ रहा है। फिर चाहे वो सीमा पर चल रहा युद्ध हो, या फिर सर्जिकल स्ट्राइक हर जगह स्नाइपर राइफल्स का इस्तेमाल बखूबी होता आया है। इन स्नाइपर राइफल्स की मदद से आतंकियों और घुसपैठियों को दूर से ही गोली मारकर खत्म किया जा सकता हैं, इसीलिए यह राइफल्स किसी भी देश की सेना के लिए एक प्रमुख हथियार बन जाता हैं।

दोस्तों वैसे तो दुनिया में एक से बढ़कर एक स्नाइपर राइफल्स मौजूद है, लेकिन आज की हमारी इस वीडियो में में आपको दुनिया की 5 सबसे खतरनाक स्नाइपर राइफल्स (5 Most Dangerous Sniper Rifle) के बारे में बताने वाले हैं, जिन की रेंज और पावर देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

 

1. SVLK-14S Sumrak

रुस में बनाई गई यह एक बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल हैं, जिसे 2010 में रुसी कंपनी जार पुष्का (Tsar Pushka) के द्वारा डिजाइन किया गया था। बता दें कि इस स्नाइपर से निकलने वाली बुलेट 3 सेंटीमीटर मोटे रेल तक को भेद सकती है, और कोई बुलेटप्रूफ जैकेट भी इसे रोकने की ताकत नहीं रखता हैं। सिंगल-शॉट यह राइफल एक बार में सिर्फ एक राउंड ही फायर कर सकती है।

10 किलो वजनी इस राइफल की कीमत करीब 30,000 पाउंड है। बता दें कि इस राइफल में 10.3 mm की गोली का इस्तेमाल होता हैं, और इससे निकलने वाली गोली की रफ्तार 900 मीटर प्रति सेकेंड है। जानकारी के लिए बता दें कि इस स्नाइपर राइफल का बैरल की लंबाई 1.5 मीटर हैं, जिसे उच्च क्वालिटी के अल्युमीनियम और स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है। बोल्ट एक्शन इस स्नाइपर राइफल की मैक्सिमम फायरिंग रेंज 2,200 मीटर से 4,406 मीटर तक हैं, यानी तकरीबन 4.5 किलोमीटर। 

 

2. Anzio 20mm

Anzio 20mm राइफल एक अमेरिकी एंटी-मटेरियल स्नाइपर राइफल है जिसे 2006 मैं  Anzio Iron Works द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इस बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल की लंबाई 100 इंच हैं, जिसमें इसके बैरल की लंबाई 76 इंच है। आपको बता दें कि इस राइफल में तीन अलग-अलग कैलीबर की गोलियां लगाई जा सकती हैं जिसमें 20mm इसका वल्कन कैलिबर है।

Anzio 20mm से निकलने वाली गोली 1,006 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से निकलती हैं, और इसमें तीन राउंड की डिटैचेबल बॉक्स मैगजीन लगती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस एंटी मैटेरियल स्नाइपर राइफल की मैक्सिमम फायरिंग रेंज 4,572 मीटर है, यानी तकरीबन 4.5 किलोमीटर।

 

3. विध्वंसक (Vidhwansak, AMR)

भारत में बनाई गई यह एक मल्टी-कैलिबर एंटी-मटेरियल स्नाइपर राइफल हैं, जिसे 2007 में भारत के तिरुचिलापल्ली के आयुध कारखाने में बनाया गया है। बता दें कि इस स्नाइपर राइफल का वजन 27 से 29 किलोग्राम है, और लंबाई तकरीबन 2 मीटर है, जिसमें से इसके बैरल की लंबाई 1.2 मीटर है।

बता दें कि इस राइफल में तीन कैलिबर की गोलियां लगाई जा सकती हैं- 12.7×108 mm, 14.5×114 mm, और 20×82 mm. इस स्नाइपर राइफल के बैरल में 8 ग्रूव्स बने हुए हैं, जिसके कारण इससे निकलने वाली गोली 1080 मीटर प्रति सेकेंड की गति से निकलती हैं।

इस मल्टी-कैलिबर स्नाइपर राइफल की अधिकतम फायरिंग रेंज 1800 से 2300 मीटर तक हैं। इसमें तीन राउंड की डिटैचेबल बॉक्स मैगजीन लगती है, इसके अलावा 8×42 पॉवर टेलिस्कोपिक साइट और पैरालैक्स एडजस्टमेंट किया जा सकता है। बता दें कि इसे लार्ज कैलिबर स्नाइपर राइफल भी कहा जाता हैं। इस राइफल की गोली बंकर, विमान, ईंडन डिपो, टैंक, बख्तरबंद वाहन, राडार सिस्टम, संचार सिस्टम को ध्वस्त कर सकती है।

 

यह भी पढ़े। 

  1. पेट्रोल और डीजल कैसे बनता है?
  2. घूमने फिरने की सबसे खतरनाक जगहें।
  3. भारत के 5 सबसे अजीब रेस्टोरेंट
  4. रानी की वाव का इतिहास।
  5. दुनिया की सबसे खतरनाक सीढ़िया।

 

4. बैरेट एम95 (Barrett M95)

बैरेट एम82 का ही अपग्रेडेड और ज्यादा खतरनाक वर्जन है बैरेट एम95. इस स्निपर राइफल को 1997 में Barrett Firearms Company के द्वारा डिजाइन किया गया था। बता दें कि बिना स्कोप और मैगजीन के इस राइफल का वजन 10.7 किलोग्राम तक होता हैं। इस स्नाइपर राइफल की लंबाई 45 इंच है, जिसमें से इसके बैरल की लंबाई 29 इंच है।

जानकारी के लिए बता दें कि इसमें .50 बीएमजी की कार्टिरेज लगती है, और इस राइफल से चलने वाली गोली 2800 फीट प्रति सेकेंड की गति से निकलती है चलती है। इसकी गन की फायरिंग रेंज 1800 मीटर है, हालांकि, इसकी अधिकतम फायरिंग रेंज 6800 मीटर तक है, यह राइफल के वैरिएंट पर निर्भर करता है। इसमें 5 राउंड डिटैचेबल बॉक्स मैगजीन लगती है, और इसका उपयोग फिलहाल दुनिया के 12 देश कर रहे हैं।

 

5. ओएसवी-96 (OSV-96)

रूस में बनी यह एक सेमी-ऑटोमैटिक  एंटी-मटेरियल स्नाइपर राइफल हैं, जिसे साल 2000 से दुनिया के कई देशों में उपयोग की जा रही हैं। इस स्नाइपर राइफल को 1994 में डिजाइन किया गया था। बता दें कि इसका वजन 12.9 किलोग्राम है, और लंबाई तकरीबन 68.7 इंच है, जबकि बैरल की लंबाई 39 इंच है। इसमें 12.7×108 मिलिमीटर की कार्टिरेज लगती है, और इस राइफल से निकलने वाली गोली 910 मीटर प्रति सेकेंड की गति से जाती है।

आपको बता दें कि इस स्निपर राइफल की फायरिंग रेंज 2,000 से 2,200 मीटर यानी तकरीबन 2 किलोमीटर है। इसमें पांच राउंड की डिटैचेबल बॉक्स मैगजीन लगती है। इस राइफल के कुल तीन वैरिएंट्स बाजार में हैं- V-94, OSV-96 और MTs-567. फिलहाल इस एंटी मटेरियल स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल दुनिया के सात देश कर रहे हैं।

 

दोस्तों आपको हमने इस पोस्ट में दुनिया की 5 सबसे खरनाक Sniper Rifle (5 Most Dangerous Sniper Rifle) के बारे में बताया है, दोस्तों इसके अलावा भी “दुनिया में एक से बढ़कर एक Sniper Rifle मौजूद है। दोस्तों इनमें से आपको सबसे खतरनाक Sniper Gun कौनसी लगी है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और अगर आपको हमारी यह जानकारी और पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें धन्यवाद।

दोस्तों अगर आप इस आर्टिकल के ऊपर हमारी वीडियो देखना चाहते हे तो यह वीडियो देखे।

Leave a Comment