बॉलीवुड स्टार की महंगी Bikes – 10 Bollywood Actors Expensive Bike

most expensive bike in Bollywood actors

Bollywood actors expensive bike 

दोस्तों आप लोगों ने भी यह जरूर सोचा होंगा कि जो बड़े बड़े बॉलीवुड स्टार्स होते हैं वो सिर्फ महंगी कारों में ही घूमते होंगे, लेकिन दोस्तों सब के साथ ऐसा नहीं है, इनमें से कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज भी हैं जिन्हें बाइक चलाने का शौक है, और इनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी और महंगी बाइक्स हैं।

तो चलिए आज आपको दिखाते हैं 10 ऐसे ही जाने माने बॉलीवुड स्टार ( Bollywood actors expensive bike) और उनकी महंगी बाइक्स के बारे में। 

 

1. John Abraham

दोस्तों जॉन अब्राहम को आपने अक्सर फिल्मों में लग्ज़री बाइक चलाते हुए देखा होगा। वहीं रियल लाइफ में भी उन्हें ज्यादातर बाइक पर ही देखा जाता है। लंबे समय तक Yamaha के एंबेसडर रहे जॉन के पास अल्टीमेट स्पोर्ट्स क्रूजर Yamaha V-Max है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है। V-Max काफी मस्कुलर लगती है और जॉन की पर्सनालिटी उनकी बॉडी से मेल खाती है।

Bollywood actors expensive bike

इसके अलावा उनके पास अमेरिकी बोर्ड ट्रैक रेसर से प्रेरित एक बाइक Suzuki GSX-1300R भी है। जिसकी कीमत 16 लाख रुपये से अधिक है। इसके अलावा, उन्होंने कई अन्य सुपरबाइक जैसे सुजुकी हायाबुसा, यामाहा आर 1 और राजपूतानास लाइमलाइट की एक कस्टम-मेड बाइक लाइट फुट भी है।

 

2. Salman Khan

बॉलीवुड के भाईजान सलमान को दो चीजों का शौक है। पहला बॉडी बनाना, दूसरा बाइक पर घूमना। उनके पास भी कई  मंहगी स्पोर्ट्स बाइक्स हैं। इनमें से एक है Suzuki Intruder (सुजुकी इंट्रूडर) M1800RZ। Intruder एक क्रूजर बाइक है जिसकी कीमत 16 लाख रुपए है।

इसके अलावा उनके पास Suzuki GSX-R 1000Z, Suzuki Hayabusa और Yamaha -R1 भी हैं। आपको बता दें कि मशहूर अभिनेता सलमान खान Suzuki India के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।

 

3. R. Madhavan

अपनी सीरियस एक्टिंग और बॉलीवुड में मेडी नाम से फेमस सुपरस्टार आर माधवन भी अपने असल जीवन में लग्ज़री बाइक्स के बहुत बड़े शौकीन हैं। उनके पास कुछ महंगी क्रूजर बाइक्स हैं। उनकी लेटेस्ट बाइक्स में से एक है Indian Roadmaster

अमेरिकन बाइक निर्माता कंपनी की ये सबसे महंगी बाइक है और इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। इसके अलावा माधवन के पास 24 लाख रुपये की कीमत वाली BMW K1600 GTL बाइक भी है।

 

4. Shahid Kapoor

फिल्मों में अपने डांस और अपने फिट बॉडी व हॉट लुक से सबको आकर्षित करने वाले ‘शाहिद’ भी बाइक्स के बहुत दीवाने हैं। शाहिद के पास कई महँगी बाइक्स हैं। लेकिन इतनी बाइक्स होने के वाबजूद भी उनका बाइक के लिए जूनून कम नहीं होता और आये दिन वह अत्यधुनिक बाइक खरीदते रहते हैं। हाल ही में शाहिद ने 15 लाख रूपये की कीमत वाली Harley-Davidson Fatboy खरीदी है। 

 

5. Siddharth Malhotra

Siddharth Malhotra के पास Harley Davidson Fat Bob (हार्ले डेविडसन फैट बॉब) है और वो कई बार इसे मुंबई में चलाते हुए देखे गए हैं। इन्हें एक मूवी प्रमोशन के दौरान Jacqueline Fernandes के साथ ये बाइक चलाते हुए भी देखा गया था। 18 लाख की कीमत वाली Fat Bob में एक 1,585 सीसी V-Twin इंजन लगा है। 

 

यह भी पढ़े। 

  1. पेट्रोल और डीजल कैसे बनता है?
  2. घूमने फिरने की सबसे खतरनाक जगहें।
  3. भारत के 5 सबसे अजीब रेस्टोरेंट
  4. दुनिया की 5 सबसे खतरनाक sniper Rifle
  5. दुनिया की सबसे खतरनाक सीढ़िया।

 

6. Ranbir Kapoor 

बाइक्स के मामले में रणबीर के पास Harley Davidson Fatboy है। जिसकी कीमत 22 लाख रुपया से भी अधिक है। आप उन्हें यह बाइक फिल्म रॉय में चलाते हुए देख सकते हैं। बता दें कि हार्ले डेविडसन फैट ब्वॉय को उन्हें संजय दत्त ने गिफ्ट की थी। Ranbir को बाइक पर अक्सर नहीं देखा जाता है, लेकिन उन्हें बाइक्स बहुत पसंद हैं। 

 

7. Sanjay Dutt

अपने भारी भरकम बनावट के चलते Fatboy बहुत सारे एक्टर्स की पसंद है और इनमें से एक ओनर Sanjay Dutt भी हैं। Sanjay Dutt के पास काफी सारी एक्सोटिक कार्स भी हैं। बता दें कि उनके पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय (Harley Davidson Fatboy) है जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास डुकाटी मल्टीस्ट्राडा भी है जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए है।

 

8. विद्युत जामवाल 

विद्युत जामवाल के पास Triumph Rocket 3 बाइक है जिसकी कीमत 20 लाख के करीब है। बता दें कि यह सुपरबाइक विदजुत जामवाल की दमदार पर्सनैलिटी पर पूरी तरह सूट करती है, और इस बाइक की टॉप स्पीड 233 Km/h है। इसके अलावा विद्युत के पास Ducati Diavel भी है जिसकी कीमत भी लग भग 20 लाख रुपए है।

 

9. Vivek Oberoi

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय की सुपर बाइक के प्रति दीवानगी देखते ही बनती है। उन्होंने 2010 में पीले रंग की डुकाटी 1098 खरीदी थी। Vivek Oberoi के पास बॉलीवुड की सबसे महंगी बाइक है। बता दें कि उनकी इस सुपर बाइक की कीमत 45 लाख रुपये से भी अधिक है। 

 

10. Saif Ali Khan 

Saif Ali Khan के पास एक Harley-Davidson Iron 883 है जिसकी कीमत 12 लाख रुपए से अधिक है। बता दें कि यह अमेरिकन ब्रांड की एक एंट्री लेवल बाइक है। Saif को इसे रोड पर चलाते हुए भी देखा गया है, और इसमें 883 सीसी का इंजन लगा हुआ है।बता दें कि ऑल-ब्लैक थीम में ये बाइक काफी स्मार्ट दिखती है।

 

तो दोस्तों हमने आपको इस पोस्ट में भारत के 10 ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताया है (10 Bollywood actors expensive bike) जिनके पास सबसे महंगी बाइक हैं। दोस्तों इनमें से आप को सबसे महंगी और सबसे लग्जरी बाइक कौन सी लगी है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और अगर आपको हमारी यह जानकारी और पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें धन्यवाद।

 

दोस्तों अगर आप इस आर्टिकल के ऊपर हमारी वीडियो देखना चाहते हे तो यह वीडियो देखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *