भारत के 10 सबसे बड़े रेड लाइट एरिया – Top 10 Red Light Area In India

red light area in india

Prostitution in India

Red Light Area – जिस्मफरोशी या फिर कहे देहव्यापार दुनिया के सबसे पुराने धंधों में से एक है। हालांकि महिलाओं के स्वतंत्रता की बात करने वाले लोग भी इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोल पाते।अब इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि हमारे भारत देश में ऐसी कई गलियां हैं जहां दिन ढलते ही घुंघरुओं की झनकार इस कदर झनकती है कि बाकी के सारे शोर दब जाते हैं।

तो आईए आज आपको भारत के रेड लाइट एरिया (Red Light Area in india) के बारे में बताते हैं जिनका नाम एशिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लिया जाता है।

 

1. Sonagachi, kolkata

कोलकाता के सोनागाछी में स्थित यह रेड लाइट एरिया एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है। एक अनुमान के मुताबिक यहां करीब 11 हजार वेश्याएं कई सौ बहु मंजिला इमारतों में देह धंधा करती हैं। यह इलाका उत्तरी कोलकाता के शोभा बाजार के समीप स्थित चित्तरंजन एवेन्यू में है। इस धंधे से जुडी महिलाओं को लाइसेंस दिया गया है। बताते चलें कि भारत में जिस्मफरोशी का धंधा लगातार बढ रहा है।

यहा पर इन सबकी शुरुआत अंग्रेजो के समय में ब्रिटिश सैनिको ने की थी। 1956 में पीटा कानून के तहत वेश्यावृत्ति को कानूनी वैद्यता दी गई, पर 1986 में इसमें संशोधन करके कई शर्तें जोड़ी गई, जिसमें सार्वजनिक सेक्स को अपराध माना गया और यहां तक कि इसमें सजा का प्रावधान भी रखा गया, लेकिन फिर भी वर्तमान में यहा तक़रीबन 14 हजार वेश्याएं देह व्याापार करती हैं।

यहां इस देह व्या्पार को कई तरह के गैंग्स चलाते हैं। यहाँ स्लम में 18 साल से कम उम्र की करीब 12 हजार लड़कियों से लेकर  40 साल से अधिक उम्र की महिलाएं भी शामिल हैं। आपको बता दें कि सोनागाछी रेड लाइट एरिया पर बनी डॉक्यूमेंट्री “Born into Brothels” को ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है।

 

2. Kamathipura, Mumbai

बॉलीवुड की आधुनिक चकाचौंध से सजे मुंबई शहर के बीच मौजूद कमाठीपुरा को एशिया के सबसे पुराने और दूसरे सबसे बड़े रेड लाइट एरिया के रूप में बदनाम माना जाता है। सन् 1795 में इस इलाके में निर्माण क्षेत्र में काम करने वाली आंध्रा महिलाओं ने सबसे पहले यहां पर देह व्यापार का धंधा शुरू किया था। जिसके बाद 1880 में यह क्षेत्र अंग्रेजों के लिए ऐशगाह बन गया।

आज भी देहव्यापार के लिए इस क्षेत्र खूब जाना जाता है। बॉम्बे म्युनिसिपल कारपोरेशन के मुताबिक 1992 में यहाँ पर 50,000 महिला थी। लेकिन धीरे धीरे इनकी संख्या में कमी आई। जगह की कमी और रहने की दिक्कत के कारण कई सेक्स वर्कर्स महाराष्ट्र के दूसरी जगहों पर चली गईं।

2005 में डांस बार पर बैन लगने के बाद काफी लड़कियां कोई और रोजगार नहीं मिलने पर सेक्स वर्कर के रूप में यहीं काम करने लगी थीं, जिनके रेट मात्र 100 से 300 रूपए तक होते हैं। इस जगह पर रियल एस्टेट और बाकी इंडस्ट्री खुलने से इस जगह की महिलाये महाराष्ट्र में कही और जाकर बस गयी

 

3. GB Road Red Light Area, Delhi

देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे स्टेशन के पास  जी.बी रोड भारत के सबसे फेमस रेड लाइट एरिया में से एक है। मुगल काल में इस क्षेत्र में कुल 5 कोठे हुआ करते थे। जिसके बाद अंग्रेजों के समय इन पांचों कोठों को एक साथ कर दिया गया और उसी समय इसका नाम जीबी रोड पड़ा। दि‍ल्ली स्थित जीबी रोड का पूरा नाम गारस्टिन बास्टिन रोड है।

यहाँ देहव्यापार का  सबसे बड़ा कारोबार होता है। यहां नेपाल और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लड़कियों की तस्करी करके यहां के कोठों पर लाया जाता है। हालांकि सन् 1965 में इसका नाम बदल कर स्वामी श्रद्धानंद मार्ग कर दिया गया। वर्तमान में एक ही कमरे में कई केबिन बनें हैं, जहां एक साथ कई ग्राहकों को सेवा दी जाती है।

यहां पर करीब 2-3 हजार सेक्स वर्कर्स काम करती हैं। बड़ी-बड़ी इमारतों में यहां महिलाएं देह व्यापार करती हैं। दिल्ली के जीबी रोड पर कोठी नंबर 40 से 71 तक इन्हीं के कोठे हैं, और यहां समय-समय पर दिल्ली पुलिस छापा मारती रहती है।

 

4. Shivdaspur, Varanasi

वैसे तो वाराणसी एक तरह से हिंदुओं का सबसे पवित्र एवं प्राचीन तीर्थ स्थान है। लेकिन यहां की दालमंडी और शिवदासपुर जैसे इलाके सालों पुरानी देह व्यापपार की मंडिया हैं। शिवदासपुर वाराणसी रेलवे स्टेशन से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर स्थित यह इलाका रेडलाइट इलाके के रूप में मशहूर हैं। देह व्याापार का इतिहास भी कई पुरानी गलियों में दिखाई देता है।

यहां की तंग गलियों में घर के बाहर खड़ी लड़कियां ग्राहकों को उसी पारंपरिक तरीके से रिझाती नजर आती हैं, जैसे एक समय यहां चलने वाले कोठे में पारं‍परिक रूप से चलन में हुआ करता था। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेडलाइट इलाका है| दालमंडी का यह इलाका भी तमाम तरह के कानूनी पाबंदियों के बाद भी आज भी चल रहा है।

 

5. Mirganj, Allahabad

कभी पूरे देश में शिक्षा का केंद्र रहा इलाहबाद, मीरगंज इलाके में स्थित कोठे के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की पुरानी इमारतों से ढकी हुई बंद गलियों में आपको यहां का वेश्‍याबाजार दिखाई देगा। इलाहबाद के मीरगंज इलाके में स्थित यह एक रेडलाइट ऐरिया है जो तकरीबन डेढ़ सौ साल पुराना है।

इलीगल ट्रैफिकिंग के लिए इस रेडलाइट एरिया को अधिक बदनाम माना जाता है। कई बार पुलिस ने यहां कार्रवाई करके महिलाओं को छुड़ाया है। यहां 4 गलियां हैं जहां सेक्स वर्कर हर घर के बाहर सज-धज कर आने जाने वाले को अपने पास बुलाती नजर आ जाएंगी। शुरुआत में मीगरगंज में कोठे चलते थे और यहां पुराने जमीदार मुजरा देखने आते थे।

 

यह भी पढ़े। 

  1. नागमणि का रहस्य। 
  2. भारत के 7 लुप्त खजाने। 
  3. नीमराना की बावड़ी। 
  4. रानी की वाव का इतिहास।
  5.  बुर्ज खलीफा को कैसे बनाया गया था।

 

6. Kabari Bazar, Meerut

उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित कबाड़ी बाजार बहुत ही पुराने रेड लाइट एरिया मैं से एक है। यहां पर अंग्रेजों के जमाने से देहव्यापार किया जाता है। यहा पर देह व्यापार के धंधे मे अधिकांश नेपाली लड़कियाें का इस्तेमाल होता हैं। शाम होते ही लोग अपनी हवस की आग को बुझाने चले आते हैं।

मेरठ के इस कबाड़ी बाज़ार में आपको सुन्दर लड़कियां अपनी तरफ रिझाती हुई नज़र आ जाएँगी। बताते चलें कि वूमेन एंड चाइल्ड डेवलेपमेंट मिनिस्ट्री 2007 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 लाख औरतें जिस्मफरोशी का धंधा करती हैं। जिसमें से 36% तो नाबालिग हैं।

 

7. Reshampura, Gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेशमपुरा इलाका देहव्यापार के लिए जाना जाता है। यहां देह व्यापार के लिए विदेशी लड़कियों के साथ मॉडल्स, कॉलेज गर्ल्स भी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कारोबार को ऑनलाइन चलाने के लिए ऑफिस भी खोले जा रहे हैं।

इंटरनेट के जरिए मोबाइल पर सूचना दी जाती है, जिसके आधार पर कॉलगर्ल्स की बुकिंग होती है। ईमेल और मोबाइल के जरिए ही ग्राहकों को डिलीवरी का स्थान बता दिया जाता है। बता दें कि कॉलगर्ल्स को ठेके पर या फिर वेतन पर रखा जाता हैं।

 

8. Chaturbhuj Sthan, Muzaffarpur

बिहार का मुजफ्फरपुर इलाका बिहार के सबसे बड़े और सबसे पुराने रेड लाइट इलाकों में से एक है। बिहार की चौथी सबसे अधिक आबादी वाले शहर मुजफ्फरपुर के आसपास के क्षेत्र में कई छोटे-छोटे वेश्यालय हैं। यहां सेक्स वर्कर्स प्राचीन काल से ही यह काम कर रही हैं। आपको बता दें कि यहां पर भी काफी संख्या में सेक्स वर्कर्स काम करती हैं।

 

9. Budhwar Peth, Pune

पुणे का बुधवार पेठ महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में नेपाली लड़कियां देह व्यापार मे लिप्त हैं। यहाँ पर लगभग 5 हजार के आसपास वेश्याएं देह व्यापार से जुडी हैं। पुणे की संकरी गलियों में राते रंगीन करने के लिए लोग अक्सर आते-जाते देखे जा सकते हैं।

बुधवार पेठ में करीब 400 कोठे हैं।  यहां दिन में जहां बाजार पसरा होता है, दुकानों की रौनक होती है, उसी जगह पर शाम में सेक्स वर्कर अपने ग्राहकों की तलाश करती हैं। जिसकी वजह से यह हमारे देश का एक प्रमुख रेड लाइट एरिया है।

 

10. Ganga Jamuna, Nagpur

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के इतवारी में गंगा-जमुना यह इलाका वेश्यावृत्ति के लिए जाना जाता है। यह इलाका देह व्यापार के लिए पूरे नागपुर में मशहूर है। बता दें कि इस जगह की खास बात यह है कि यह कई तरह के अपराधों का भी अड्डा बना हुआ है।

 

दोस्तों यह थे Top 10 Red Light Area in india दोस्तों इनके अलावा भी भारत में बहुत से छोटे Red Light Area है। जिनके बारे में हमने आपको इस आर्टिकल में नहीं बताया है। उम्मीद करता हूं आपको हमारी यह जानकारी और पोस्ट पसंद आई होगी और अगर पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *