नीमराना की बावड़ी  – Neemrana Ki Bawdi History in Hindi

नीमराना की बावड़ी

Neemrana Ki Bawdi – नीमराना राजस्थान राज्य के अलवर जिले का एक प्राचीन शहर है, नीमराना बावड़ी नीमराना महल के निकट स्थित है। नीमराना अपने ऐतिहासिक किले और अपनी प्राचीन बावड़ियों के लिए भी प्रसिद्ध है। यह ऐतिहासिक बावड़ी राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। नीमराणा की बावड़ी बहुत पुरानी और शानदार बहु मंजिला संरचना है, जो राजस्थान की प्रमुख बावड़ियों में से एक है। 

  • देश (राज्य)
   राजस्थान, भारत,
  • स्थान 
   नीमराना, अलवर, 
  • निर्माण 
   संवत् 1740
  • निर्माणकर्ता 
   राजा मानसिंह 
  • प्रकार 
   बावड़ी 

 

नीमराना बावड़ी का निर्माण – Neemrana Bawdi Built By

बावड़ी का निर्माण विक्रम संवत् 1740 में नीमराना के तत्कालीन राजा मानसिंह ने करवाया था। दूर से यह बावड़ी समतल नजर आती है, लेकिन हकीकत में यह जमीन से 250 फीट गहरी है। इनके बीच 150 सीढ़ियां हैं। नीमराना बावड़ी की लंबाई लगभग 250 फुट और चौड़ाई 80 फुट है।  नीचे की तरफ आते-आते इस बावड़ी में तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है।

neemrana bawdi

इस बावड़ी को खूबसूरत आकृतियों से सजाया गया है। इस बावड़ी में 170 चरण हैं, और हम जैसे-जैसे इस बावड़ी के नीचे जाते हैं निर्माण छोटा होता जाता है। नीमराणा की बावड़ी 9 मंजिला ईमारत है, और हर मंजिल एक दूसरे से इस तरह जुड़ी है कि कहीं से भी आ-जा सकते हैं। और हर एक मंजिल के बीच लगभग 20 फीट की ऊंचाई है।

 

यह भी पढ़े। 

  1. स्टैचू ऑफ यूनिटी। 
  2. जालियाँवाला बाग हत्याकांड।
  3. चित्तौड़गढ़ किले का इतिहास। 
  4. रानी की वाव का इतिहास।
  5.  बुर्ज खलीफा को कैसे बनाया गया था।

 

नीमराना बावड़ी की वास्तुकला – Neemrana Ki Bawdi Architecture

नीमराना बावड़ी जल संरक्षण संरचना का बेजोड़ नमूना होने के साथ राजपूत शैली की अनुपम कलाकृति भी है। बावड़ी नौ मंजिला इमारत है, और हर मंजिल पर कक्ष भी बने हुए हैं। जिनका इस्तेमाल गर्मियों में शीतलता के साथ आराम करने में किया जाता था।

Neemrana ki Bawdi

बावड़ी का पानी पीने और सिंचाई में इस्तेमाल होता था, यह बावड़ी अंदर से बेहद ही ठंडी और नम हैं। नीमराना बावड़ी अपनी पुरानी वास्तुकला की सुंदरता को दर्शाता है। जिसमे पुराने निर्माण कला की उत्कृष्टता देखी जा सकती है।

 

नीमराना बावड़ी की प्रमुख विशेषताएं – Nimarana Ki Bawadi Information in Hindi

  • यह बावड़ी नीमराना महल के पास ही स्थित है, जिसका निर्माण विक्रम संवत् 1740 में नीमराना के तत्कालीन राजा मानसिंह ने करवाया था।
  • नीमराणा की बावड़ी 9 मंजिला ईमारत है, और हर मंजिल एक दूसरे से इस तरह जुड़ी है कि कहीं से भी आ-जा सकते हैं। और हर एक मंजिल के बीच लगभग 20 फीट की ऊंचाई है।
  • नीमराना बावड़ी की लंबाई 250 फुट और चौड़ाई 80 फुट है।  नीचे की तरफ आते-आते इस बावड़ी में तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है।
  • यह बावड़ी 250 फीट गहरी है। इनके बीच 150 सीढ़ियां हैं, और आप जैसे-जैसे इस बावड़ी में नीचे जाते हैं, निर्माण छोटा होता जाता है।
  • नीमराना बावड़ी अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ आपको एक शानदार बहु-मंज़िला संरचना देखने को मिल जाएगी।

 

Neemrana Ki Bawdi Entry Fees 

दोस्तों अगर आप नीमराना में बावड़ी जानें का  प्लान बना रहे है। तो आपको बता दे कि यहाँ भारतीय और विदेशी सभी पर्यटकों से प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाता है। यहाँ आप बिना किसी शुल्क के आसानी से घूम सकते हैं।

 

दोस्तों आपको हमने इस आर्टिकल में नीमराना की बावड़ी (Neemrana Ki Bawdi) के इतिहास से लेकर उसके निर्माण के बारे में बताया है। दोस्तों आपको हमारा यह आर्टिकल और जानकारी कैसी लगी है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं, और इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर  करें।

Leave a Comment