6 सबसे खतरनाक और अनोखी Jumps – 6 Most INSANE Jumps in The World

 

INSANE Jumps – दोस्तों क्या आपने कभी किसी को 22000 फीट की ऊंचाई से बिना पैराशूट जंप लगाते हुए देखा है, या फिर ऐसे इंसान को जिसने अंतरिक्ष से धरती पर छलांग लगा दी हो अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही डेयरडेविल्स द्वारा लगाई गई दुनिया की सबसे खतरनाक और अनोखी जंप बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

 

Top 5 Most Dangerous Jump in The World

  1. highest cliff jump
  2. highest Bike jump
  3. jump without parachute
  4. Base jump in Dubai
  5. The jump from space

 

 

1. Cliff Jumper

 

दोस्तों आपने लोगों को चट्टानों के ऊपर से पानी में कूदते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है क्लिफ जंपिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है चलिए हम आपको बता देते हैं दोस्तों मेज़र सेलाड नामक व्यक्ति ने इस कमाल के स्टंट को कर दिखाया।

उन्होंने 58 मीटर की ऊंचाई से पानी में जंप लगा दी जो पीसा के टावर से भी ज्यादा ऊंची थी। बता दें कि इस खतरनाक स्टंट को करने के बाद वह कुछ सेकेंड्स तक पानी से बाहर भी नहीं आए थे, जिस वजह से लोग चिंतित होने लगे, और जैसे ही वह पानी से बाहर आए तो लोगों ने उनकी खूब तारीफ करी और मेज़र सेलाड उन्होंने ने यह world record अपने नाम कर लिया हैं ।

 

2. Highest Bike Jump

 

दोस्तों मोटरसाइकिल द्वारा सबसे लंबी छलांग लगाने वाले व्यक्ति का नाम है, रोवी मेडिसन, इन्होंने रेड बुल के एक इवेंट के दौरान लास वेगास में एक विशाल मॉन्यूमेंट के ऊपर से बाइक के ऊपर बैठकर जंप लगा दी।

आपको बता दें कि इनकी यह जंप इतनी ऐतिहासिक थी कि वहा बहुत बड़ी संख्या में लोग इनको देखने आए थे, इस जंप की हाइट 36 मीटर थी जो किसी भी स्टंटमेन ने आज से पहले कभी हासिल नहीं करी थी। बता दें कि रोवी मेडिसन एक बहुत बड़े दिलेर स्टंटमैन है जो अपने एक्सट्रीम स्टंट के लिए पूरी दुनियाभर में जाने जाते हैं और यह हर कठिन से कठिन कंप्टीशन में हिस्सा लेना भी पसंद करते हैं।

 

3. The Jump From Space

 

दोस्तों अगर आप लोगों को भी ऊंचाई से डर लगता है तो फेलिक्स बॉमगार्टनर की इस जम्प को देखकर आप भी दांतो तले उंगली दबा लेंगे  क्योंकि यह कोई ऐसा वैसा जम्प नहीं है। फेलिक्स बॉमगार्टनर ने न्यू मैक्सिको के डेजर्ट में स्पेस से छलांग लगाकर अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।  1 लाख 27  हजार फीट की ऊंचाई पर जाकर इस स्टंट को परफॉर्म करने के लिए जिस तरह की हिम्मत की जरूरत पड़ती है वह शायद ही किसी और में होगी। 

आपको बता दें उन्होंने यह कारनामा आसमान में 39 किलोमीटर की ऊंचाई से एक बैलून से छलांग लगाकर किया था। बता दें कि नीचे गिरते समय इनकी स्पीड लगभग 1356 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। स्पेस में जाने के लिए इनको एक छोटे से बनकर में बैठाया गया जो हिलियम के विशाल गुब्बारे से बंधा हुआ था, फेलिक्स को नीचे आने में करीब 4 मिनट और 36 सेकंड का समय लगा। आपको बता दें इस अद्भुत रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले ऑस्ट्रिया के फेलिक्स बॉमगार्टनर महज 8 साल की उम्र से स्काई डाइविंग कर रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़े। 

  1. दुनिया की 5 सबसे खरनाक और पावरफुल बंदूकों
  2. घूमने फिरने की सबसे खतरनाक जगहें।
  3. भारत के 5 सबसे अजीब रेस्टोरेंट
  4. दुनिया की 5 सबसे खतरनाक स्नाइपर राइफल्स
  5. दुनिया की सबसे खतरनाक सीढ़िया।

 

 

4. Jump without Parachute

 

42 वर्षीय Luke Aikins दुनिया के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने जमीन से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे Aeroplane से बिना पैराशूट जम्प लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ये घटना 30 जुलाई 2016 की है। हवाई जहाज से कूदने के बाद Luke Aikins 193 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे गिर रहे थे. वे करीब 2 मिनट 30 सेकंड तक हवा में रहे और फिर जमीन पर बंधे 30×30 मीटर के जाल पर आकर गिरे।

यह जाल 4 बड़ी क्रेनों की मदद से जमीन से 20 मंजिल बिल्डिंग जितना ऊंचाई पर बांधा गया था। अगर जरा सी भी चूक होती तो वो जाल की रेंज से दूर जा सकते थे जिसमें उनकी मौत भी हो सकती थी। Luke की इस छलांग का नज़ारा नीचे जमीन पर Luke की पत्नी, उनका 4 वर्षीय पुत्र, Luke Aikins की टीम और लाखों लोग टीवी पर Live देख रहे थे। बता दें कि ल्यूक के साथ उनकी टीम के 3 अन्य स्काईडाइवर भी कूदे थे, जिनके पास ऊनका अपना पैराशूट था।

 

5. Base jump in Dubai

 

फ्रांस के विंस रेफेत और फ्रेड फुगेन ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से 2,716 फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। छलांग के लिए दोनों ने तीन मीटर लंबे और एक मीटर चौड़े आकार के प्लैटफॉर्म को इमारत की छत पर लगाया। फिर उसके उपर से Jump लगा दी।

दोनों ने इनफ्लैटेबल प्रेशराइज्ड नायलॉन सेल वाला सूट पहन रखा था। यह एक प्रकार का विंग सूट है। जिसकी मदद से जंपर हवा में पक्षियों की तरह उड़ान भरता है। बता दें कि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई अमेरिका की एम्पायर स्टेट इमारत से दोगुनी है। फुगेन और रेफेत ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए स्विट्जरलैंड में स्विस माउंटेन से काफी प्रैक्टिस की थी। दोनों अनुभवी जंपर इससे पहले दुबई में कई बार हेलिकॉप्टर से भी छलांग लगा चुके हैं। 

 

दोस्तों आपको हमने आज के हमारे इस आर्टिकल में दुनिया की 6 सबसे खतरनाक और अनोखी Jumps (6 Most INSANE Jumps in the worldके बारे में बताया है। दोस्तों इनमें से आपको सबसे खतरनाक और अनोखी जम्प कौनसी लगी है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और अगर आपको हमारी यह जानकारी और पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें धन्यवाद!

Leave a Comment