अमेज़न जंगल का रहस्य – Amazon Forest Information (Amazon Jungle)

amazon jungle animals

Amazon Forest

Amazon forest – दुनिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट यानी वर्षावन है। जो दक्षिण अमेरिका महादीप के अमेज़न बेसिन के एक बड़े भूभाग पर फैला हुआ हैं। आपको बता दें कि अमेजन जंगल को हमारी पृथ्वी का Lungs यानी कि फेफड़ा भी कहा जाता है, क्योंकि हमारी पृथ्वी का 20% ऑक्सीजन अमेजन के जंगलों से ही आता है।

क्या आपको पता है कि अमेज़न जंगल इतना बड़ा है कि इसमें हमारा भारत देश 2 बार फिट हो सकता है, क्योंकि यह जंगल 55 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। दक्षिणी अमेरिका से ब्राजील तक फैले इस जंगल के बारे में कहा जाता है कि अगर अमेज़न जंगल कोई देश होता, तो यह दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश होता। 

amazon forest in which country

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेज़न का जंगल 9 देशों मैं फैला हुआ है। जिसमें से इस जंगल का करीब 60% हिस्सा ब्राज़ील 13% पेरू 10% कोलंबिया और बाकी का हिस्सा इक्वाडॉर , गुयाना, वेनेज़ुएला, बोलिविया, सूरीनाम और फ्रेंच गुयान मैं फैला हुआ है। इससे पता चलता है की यह जंगल कितना विशाल हैं।

बता दें कि प्रृथ्वी पर जितने जीव हैं, उसके एक तिहाई को एक साथ आप अमेज़न के जंगलों में ही देख सकते हैं। Amazon Jungle में 4 अरब से भी ज्यादा पेड़ है, जिसमें 17 हज़ार से ज़्यादा पेड़ों की अलग-अलग प्रजातियां हैं। यह पेड़ इतने बड़े और घने है कि सूर्य की रोशनी भी धरती तक  नहीं पहुंच पाती। 

क्या आपको पता है कि विश्व में फैले जंगलों का 62 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ अकेले amazon rainforest का है, और अमेज़न का जंगल पुरे विश्व के कुल क्षेत्रफल का 4 प्रतिशत हिस्सा है। 

 

अमेज़न नदी का रहस्य – Amazon River Forest

Amazon forest के उत्तर में बहने वाली अमेज़न नदी जंगल के बीच से होकर गुजरती है इसे अमेजन का ऑक्सीजन भी कहा जाता है। यह नदी कई सारे जलमार्गों का एक नेटवर्क है। बता दें कि अमेज़न नदी नील नदी के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 6400 किमी है।

Amazon River अपवाह तंत्र यानी कि पानी के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी नदी है, और यह नदी वर्षा के दौरान भयानक रूप ले लेती है, और कहीं कहीं पर तो यह नदी 190 किलोमीटर तक चोड़ी हो जाती है जिसके कारण इस नदी का एक छोर से दूसरा छोड़ भी नहीं दिखाई देता है। बता दें कि दुनिया का 20% ताज़ा पानी सिर्फ अमेज़न नदी में ही पाया जाता है।

amazon river forest

क्या आपको पता है अमेजन नदी मैं 1100 से भी ज्यादा सहायक नदियों का पानी आकर मिलता है, जिसमे से 17 नदियाँ 1000 मील से भी ज्यादा लम्बी है।और आप यह जानकर चौक जायेंगे की अमेजन नदी इतनी बड़ी और विशाल होने के बावजूद भी इस नदी के उपर एक भी ब्रीज या पुल नहीं है। 

Amazon ka Jungle एक बेहद ही समृद्ध इकोसिस्टम से लैस है। यहां पर करीब 40 हजार पौधों की प्रजातियां, 17 हजार पेड़ों की प्रजातियां 1300 पक्षियों की प्रजातियां और 430 तरह के स्तनधारी जानवरों की प्रजातियां पाई जाती है।

अमेजन वर्षावन में पूरे विश्व की 10 प्रतिशत जीव जंतुओं की प्रजातियां पाई जाती है। जिसमें 25 लाख तरह के कीड़े मकोड़े पाए जाते हैं। 5000 से भी ज्यादा मछली की प्रजातिया और 3000 से भी ज्यादा केवल spider यानी कि मकड़ियों की प्रजाति पाई जाती है।

अमेजन जंगल में एक्वेटोस (Aquatos City) नामक एक शहर स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए कोई भी रोड नहीं है, इसलिए इसे सीक्रेट सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यह सिटी अमेजन वर्षावन के बीच काफी दुर्गम स्थान पर बसी हुई है जिसकी आबादी लगभग 4लाख से ज्यादा है। बताया जाता है कि अमेजन के जंगल की खोज आज के 11200 वर्ष पहले हुई थी। और अमेजन जंगल का अस्तित्व 5.5 करोड़ सालों से है।

 

अमेज़न जंगल की जनजातियाँ – Amazon Rainforest Tribes

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि amazon jungle बाहरी दुनिया के लोगों के लिए बेहद ही खतरनाक माना जाता है। कहा जाता है दुनिया के सबसे खतरनाक कबीले और आदिवासी जनजातिया इन जंगलों में निवास करती है। जिन्हे ये बिल्कुल भी पसंद नहीं है की कोई बाहरी व्यक्ति उनके इलाके में आकर तांक झांक करे।

बता दें कि कई खोजकर्ता इन जंगलों में जाकर अपनी जान गँवा चुके है, क्योंकि अमेजन जंगल में लगभग 400 से 500 आदिम जनजातिया रहती है। माना जाता है कि इनमें से पचास जनजातियों ऐसी है जिनका बाहरी दुनिया से किसी तरह का कोई भी संपर्क नहीं है।

tribes

आपको बता दें कि अमेज़न जंगल का नाम अमेज़न ‘ एक स्पैनिश खोजकर्ता फ्रांसिस्को ओरेलाना की देन है। “अमेज़न शब्द ग्रीक पौराणिक कथाओं के अमजोंस नाम से लिया गया है, जिसका शाब्दिक अर्थ है “महिला योद्धाओं कि दौड़”।

2007 में मार्टिन स्ट्रेल (Martin staile) नाम के एक शख्स ने अमेज़न नदी की पूरी लंबाई को तैर कर पार कर ली थी। अपनी इस शानदार जंगल यात्रा को पूरा करने के लिए मार्टिन 66 दिनों तक प्रतिदिन दस घंटे तक पानी मैं तेरा करते थे।

क्या आपको पता है कि अमेज़न रेनफॉरेस्ट के पेड़ों की शाखाओं और पत्तियों की मोटाई के कारण जंगल का अधिकांश भूभाग अंधेरे से ढका रहता है, और यह जंगल इतना घना है कि जब  बारिश होती है  तो बारिश के पानी को जमीन तक पहुंचने में लगभग दस मिनट का समय लग जाता हैं।

 

Amazon Boiling River – Shanay-Timpishka

आपको बता दें कि अमेज़न के जंगल में एक ऐसी नदी भी है,  जिसका पानी 110 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा गर्म है। कभी कभी यह पानी उबलता हुआ दिखयी देता है। यदि गलती से कोई इंसान इस नदी में चला गया तो उसी क्षण उसकी मृत्यु हो जायेगी।

इस नदी का नाम SHANAY TIMPISHKA है, जिसे वहां के लोग Boiling River के नाम से भी जानते हैं। इस नदी की खोज आंद्रेस रुजो नामक एक वैज्ञानिक ने की थी। इस नदी को देखकर उनके भी होश उड़ गए थे। क्योकि आज तक इससे पहले कही पर भी गर्म नदी कही नहीं देखी गई थी। 

 

यह भी पढ़े। 

  1. नागमणि का रहस्य। 
  2. भारत के 7 लुप्त खजाने। 
  3. नीमराना की बावड़ी। 
  4. रानी की वाव का इतिहास।
  5.  बुर्ज खलीफा को कैसे बनाया गया था।

 

Amazon forest information in hindi

अमेज़न जंगल दुनिया भर में पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की 80% किस्मों का मूल है। अमेज़न में उगने वाले 3000 से अधिक प्रकार के फल इंसान के खाने योग्य हैं। दुनिया की एक – चौथाई पश्चिमी दवा अमेज़न  जंगल की सामग्री से बनाई जाती है, यहां लगभग 70% औषधीय पोधे मौजूद है, जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के खिलाफ उपयोग किए जाते हैं।

 

अमेज़न जंगल के जानवर – Amazon Forest Animals

दोस्तों अब हम amazon forest में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक और जहरीले जानवरों के बारे जानेंगे। अमेज़न जंगल दिखने में आपको भले ही शांत और सुहाना लगे लेकिन आप यहां पर बीमार पड़ सकते हैं, क्योंकि यहाँ पाये जाने वाले मच्छर और कीड़े बहुत जहरीले और खतरनाक होते हैं। कई बार तो इनके काटने से लोग इतने बीमार पड़ जाते हैं कि उन्हें बचाना भी मुश्किल हो जाता है। 

1. Bullet Ant – बुलेट आंट

Amazon Forest Animals

bullet ant बाकी चिड़ियों की तरह देखने में तो बहुत छोटी होती है लेकिन इसका डंक बहुत ही खतरनाक होता है, इसके काटने के बाद असहनीय दर्द होता हैं। बता दें कि इस चिट्ठी को बुलंद आंट इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब यह चिट्ठी काटती है तो वह दर्द किसी गोली लगने जैसा होता है।

शायद इसलिए ही इसको बुलेट आंट कहा जाता है। कभी-कभी तो इसके काटने से तेज बुखार भी आ जाता है। और यह चीटियां अमेजॉन में बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाई जाती है।

2. Tarantula spider – टारान्टुला मकड़ी

tarantula spider

आपको बता दें कि अमेज़न जंगल (amazon jungle animals) में  3000 से ज्यादा मकड़ी की प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमें से टारान्टुला मकड़ी यहां की सबसे ख़तरनाक मकड़ी मानी जाती है। कहते हैं कि जब यह मकड़ी काटती है, तो काफी मात्रा में ज़हर छोड़ती है और अगर शिकार हुए व्यक्ति की किस्मत अच्छी होती है तो वह बच जाता है, वरना फिर भगवान ही मालिक होता है।

बता दें कि इस मकड़ी के बाल भी इतने ख़तरनाक होते हैं कि अगर आपकी आंखों में पड़ गए, तो शीशे की तरह उसे फोड़ देंगे। हालांकि टारान्टुला मकड़ी के अलावा भी अमेजॉन बहुत सी खतरनाक और जहरीली मकड़िया पाई जाती है।

3. Piranha Fish – पिराना मछली

pirnha fish

जंगल के अन्दर से बहेने वाली अमेज़न नदी में 5000 से भी ज्यादा मछलियों की प्रजातिया पाई जाती है। यहा पर ऐसी मछली भी पाई जाती है जिसके शरीर से 800 वोल्ट्स तक की बिजली पैदा होती है, और उसे Electric eel के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यहा पर दुनिया की सबसे खतरनाक मछलियों में से एक Piranha Fish आपको आसानी से देखने को मिल जाएगी, जो अपने नुकीले दांतों से अपने शिकर को आसानी से चिर डालती हे।

4. Poisonous Frog – जहरीले मेंढक

amazon forest animals

अमेज़न जंगल (amazon jungle animals) में 100 प्रकार के ज़हरीले मेंढक भी पाए जाते हैं। सुनहरे और चटक रंग की खाल वाले यह छोटे से मेंढक दिखने में तो बहुत ही खूबसूरत लगते हैं लेकिन यह मेंढक बहोत ही खतरनाक होते हे जिसमे दस लोगों को मारने लायक जहर होता है। यह मेंढक आपको कई अलग-अलग कलर मैं देखने को मिल जाएंगे और यह बारिश के मौसम में अधिक मात्रा मे दिखाई देते हैं। इनके बारे में जानने वाले हमेशा इनसे दूरी बनाकर ही रखते हैं।

5. Anaconda – एनाकोंडा

anaconda

दोस्तों आप लोगों ने हॉलीवुड मूवीस में तो बहुत बार एनाकोंडा को देखा होगा जो दुनिया का सबसे ख़तरनाक और सबसे बड़ा होता है। आपको बता दें कि एनाकोंडा अमेजन वर्षावन ओर amazon river में आपको आसानी से देखने को मिल जाएगा। अमेजन के जंगलों में 30 से 40 फीट के लंबे एनाकोंडा पाए जाते हैं जो भेड़ बकरियों को आसानी से निकल सकते हैं।

6. Jaguar – जैगुआर

jaguar

Amazon Rainforest में जैगुआर भी पाए जाते है यह एक प्रकार से तेंदुए की प्रजाति का होता है जो चुप कर जानवरों और इंसानों पर हमला करते है,  हलाकि ये इंसानों से दूर ही रहना पसंद करते हैं। लेकिन जब यह गुस्से में होता है तब यह अमेज़न का शेर बन जाता है।

7. Harpy Eagle – हार्पी ईगल

amazon forest animals

वेसे तो amazon jungle में बहोत सारे पक्षीओ की प्रजातियां पाई जाती है, और यह पूरी दुनिया की एक तिहाई के आसपास पक्षियों का घर है, जिसमे से Harpy ईगल नामका पक्षी सबसे खतरनाक है। इस पक्षी के पंखो की लम्बाई 7.5 फिट की होती हे और और इसका भजन 6 से 7 किलो तक होता है। 

यह आसानी से बन्दर जेसे जानवर को उठा कर उड़ सकते हैं, क्योंकि ये अपने वजन से दुगने वजनी शिकार को पंजे में जकड़कर उड़ सकता है। हालांकि यह प्रजाति अब धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। 

Amazon Forest Map

amazon forest map

और अगर हम धीरे-धीरे ऐसे ही पेड़ो और जंगलों को काटते रहे तो 1 दिन अमेज़न जंगल (Amazon rainforest) भी जानवरों की तरह विलुप्त होने के कगार पर आ जाएगा। दोस्तों जितना हो सके पेड़ों को काटने से बचें। और हो सके तो अपनी लाइफ में एक पेड़ जरूर लगाएं। आशा करता हूं आपको हमारी यह वीडियो जानकारी पसंद आई होगी मैं मिलता हूं आपको ऐसा ही एक और इंटरेस्टिंग वीडियो के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

 

दोस्तों अगर आप अमेज़न जंगल की वीडियो देखना चाहते हैं, तो यह वीडियो देखे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *