8 अनोखी काबिलियत वाले जानवर – 8 Most Amazing Animal Abilities

Amazing animal abilities – दोस्तों कुदरत ने सभी जीव जंतुओं को अपनी आत्मरक्षा करने के लिए अलग-अलग प्रकार की काबिलियत दी है। और अगर बात की जाए हम इंसानों की तो हम इंसानों को कुदरत ने जानवरों के मुकाबले कुछ ज्यादा ही दिया है । लेकिन फिर भी महत्वाकांक्षी इंसान का इससे पेट नहीं भरा।

वह हमेशा ऐसी काबिलियत और पावर हासिल करने के पीछे लगा रहता है, जो किसी के पास ना हो, हालांकि विज्ञान की ताकत से इंसान ने यह हासिल भी कर दिखाया पर आज भी इस धरती पर कुछ ऐसे जीव है जिनकी काबिलियत इंसान को चुनौती दे रही है, तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही जानवरों के बारे में जिनके पास बेहद ही अजीबोगरीब काबिलियत है।

इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच ऐसे ही बेहतरीन ताकत वाले जानवर जिन्होंने दुनिया को हैरान कर रखा है अपनी ताकत के आगे। ऐसे जानवरो के बारे में बताएँगे जो उन्हें दूसरे जानवरो से अलग बनाते है वो हम आपको इस पोस्ट में बताएँगे। 

Top 8 Amazing Animal Abilities List 

  1. Bombardier Beetle
  2. PISTOL Shrimp
  3. Alpine Ibex
  4. Mudskipper
  5. Salamander
  6. Archar Fish
  7. Jesus Bugs
  8. Mimic Octopus

 

1. Bombardier Beetle – बॉम्बार्डियर बीटल

सभी जीवो को अपनी आत्मरक्षा के लिए अलग-अलग काबिलियत मिली है। कुछ ऐसी ही काबिलियत इस bombardier beetle के पास भी है। बता दें कि इस बीटल के पिछवाड़े की तरफ बने चैनल के माध्यम से बहुत जहरीले और गरम तरल पदार्थ को स्प्रे करने के लिए प्रसिद्ध है। ईस बीटल के पेट में बने दो चेंबर जिसमें एक में हाइड्रोजन पराक्साइड और दूसरे में हाइड्रोक्यूनॉन होता है। 

Animals special abilities

और जब भी इस बीटल को खतरा महसूस होता है तब यह बीटल इन दोनों रसायन को एक साथ मिक्स करके स्प्रे करता है बता दे कि जब बीटल लिक्विड स्प्रे करता है तब उस लिक्विड का तापमान 250 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। और जिस किसी पर भी यह बिटल लिक्विड स्प्रे करता है उसकी जान पर बन आती हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह बीटल जब तक लिक्विड खत्म नहीं हो जाता तब तक लगातार खतरे पर स्प्रे करता है । और यह स्प्रे करने वाली टीप को किसी भी एंगल में घुमा सकता है जिसके कारण यह बिना हिले खतरे पर भी सटीक निशाना लगा सकता है।

 

2. पिस्टल श्रिम्प – PISTOL Shrimp

दोस्तों अगर आपने पिस्टल Shrimp के बारे में सुना होगा यह तो आपको इसके पंजे की पावर के बारे में भी जरूर पता होगा। बता दें कि इनकी लंबाई 3 से 5 इंच तक होती है आकार में काफी छोटे होने के बावजूद भी यह 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। यह अपने दुश्मन को मारने और आत्मरक्षा करने के लिए अपने पंजे को इतनी तेजी से बंद करता है कि पानी के अंदर तेज धारा के साथ बहुत तेज ध्वनि और एक लाइट उत्पन्न होती है।

इस धारा से निकलने वाली ध्वनि लगभग 218 डेसीबल तक होती है। बता दे कि 160 डेसिबल साउंड भी हमारे कानों के पर्दों को फाड़ने के लिए काफी है। और इस तरंगों का तापमान 4700 डिग्री सेल्सियस होता है । जिसकी तुलना आप सूर्य से कर सकते हैं जिसका तापमान 5500 डिग्री सेल्सियस होता है। बता दें कि इस झींगे द्वारा छोड़ी गई वेव इतनी पावरफुल होती हैं कि किसी भी खतरे को मार गिराने मैं सक्षम होती है।

 

3. अल्पाइन इबेक्स – Alpine Ibex

दोस्तों आपने अल्पाइन आईपेक्स बकरी के बारे में तो सुना ही होगा था इनकी लंबाई 150 सेमी. से 170 सेमी. तक होती है। और इनका वजन 80kg से 150kg तक होता है इसके बावजूद भी यह बकरियां पहाड़ो और खड़ी दीवारों पर चढ़ सकती हैं। आप देख सकते हो कि 80 से 90 डिग्री में बने 160 फुट ऊंचे इस बांध की दीवारों के छोटे-छोटे किनारों से यह बकरियां बड़ी ही मजबूती से पैर टिका के आगे बढ़ रही हैं। 

abilities of animals

यह एक एसी जगह है जिसको दुनिया का सबसे बेहतरीन पर्वतारोही भी चढ़ने की सोच नहीं सकता, अब हमारे मन में यह सवाल जरूर आएगा कि आखिर यह बकरियां ऐसा कैसे और क्यों करती हैं । बता दें कि यह बकरियां ऐसा कारनामा अपने बठे हुए खुर की मदद से करती है। जो किसी भी तरह की सतह को पिनर की तरह पकड़ सकते हैं।

पहले लोगों का मानना था कि यह बकरियां शिकारियों और जंगली जानवरों से बचने के लिए ऐसा करती है लेकिन बाद में पता चला कि यह डैम के पत्थरों पर मौजूद एटिंग्राइट और मिनरल सोल्ट को चाटने के लिए इतना जोखिम उठाती है। क्योंकि इनका नॉर्मल खाना उनकी ईस आपूर्ति को पूरा नहीं कर पाता इसलिए यह बकरियां अपने चढ़ने की असाधारण काबिलियत की मदद से उस आपूर्ति को पूरा करती है।

 

4. Mudskipper – मडस्किपर

दोस्तों साधारण सा हम सबको पता है कि मछलियां पानी से बाहर जिंदा नहीं रह सकती । लेकिन थाईलैंड में पाई जाने वाली Mudskipper नामक यह मछली बिना पानी के भी काफी समय तक जिंदा रह सकती है। बता दें कि यह मछली दलदली जमीन पर रेंगते हुए चल सकती है। जमीन और पानी में रहने वाली यह मछली जमीन पर आकर कीड़े मकोड़ों को खाती है।

Animals with Superpowers

इस मछली के अधिक देर तक पानी से बाहर रहने का मुख्य कारण इसके शरीर में बने दो स्पंज पाउच है। यह स्पंज पाउच दो थैलियों की तरह होते है जिसका उपयोग यह मछली जमीन पर आते समय उनमें पानी भर लेती है जिसके कारण इसके garlfaade सूखते नहीं है। और जब इन थैलियों से पानी खत्म हो जाता तब यह मुंह से भी ऑक्सीजन ले लेती है। यही कारण है कि यह मछली पानी के बाहर भी कई घंटों तक रह सकती है।

 

यह भी देखें।

  1. भारत के 10 सबसे बड़े बॉडीबिल्डर
  2. दुनिया के  रहस्यमई दरवाजे।
  3. भारत के सबसे अजीबोगरीब देसी जुगाड़।
  4. दुनिया के 10 सबसे खतरनाक सांप 

 

5. Salamander – सैलामैंडर

हम इंसानों की काबिलियत इतने तक ही सीमित है कि वह अपने कटे हुए नाखून और बाल फिर से उगा सकते हैं। इस अद्भुत दुनिया में कुछ ऐसे जानवर भी है जो अपने कटे हुए शारीरिक अंगों को उगाने की भी क्षमता रखते हैं, उसी में से एक जानवर है जिसका नाम है ‘सैलामेंडर‘, सैलामैंडर (Salamander) की लगभग 500 प्रजातियों का एक सामान्य नाम है। इन्हें आम तौर पर इनके पतले शरीर, छोटी नाक और लंबी पूँछ, के कारण इन्हें छिपकली के रूप की विशेषताओं से पहचाना जाता है।

amazing animal abilities

8 इंच का यह जानवर अपना कटा हुआ पूरा पैर महज 3 महीनों के अंदर अंदर फिर से उगा लेता है । जानकारी के लिए बता दे कि आम जानवरों में जो कोशिकाएं जख्म भरने के काम आती है उन्हीं कोशिकाओं का इस्तेमाल सैलामेंडर अपने शरीर का कटा भाग फिर से उगाने के लिए करता है| कल्पना कीजिए की अगर हम इंसान भी ऐसा कर पाते तो शायद आज इस दुनिया में कोई भी इंसान अपंग नहीं होता।

 

6. आर्चर फिश – Archar Fish

क्या तुम्हें पता है कि मछलियां खुद कैसे करती हैं अपने शिकार पर वार…चलो जानते है ऐसे ही मछली के बारे में । इस मछली का नाम देखकर ही आप समझ गए होंगे कि यह किस प्रकार की काबिलियत रखती है। बता दे की मछलियां सिर्फ पानी के अंदर ही भोजन तलाश नहीं करती बल्कि वह पानी के आसपास बैठे कीट पतंगों को भी अपना भोजन बना लेती हैं और वैसी ही काबिलियत इस मछली के पास भी है।

unbelievable ability of animals

यह मछली अपने गलफर्डो मैं पानी भर कर पानी के आस-पास पेड़ पौधों पर बैठे जीव-जंतुओं पर पानी का तेज स्प्रे करती है। अचानक हुए हमले से शिकार को संभलने का मौका नहीं मिलता और वह पानी में आकर गिर जाता है।

जिसके बाद उसके बचने का कोई तरीका नहीं होता। यह मछली दक्षिण एशिया और ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। बता दे कि यह मछली पानी के स्प्रे को 3 मीटर दूर तक स्प्रे कर सकती हैं और साथ ही अपने जरूरत के हिसाब से कम ज्यादा भी सकती हैं। इसलिए इस मछली को आर्चर मछली कहा गया है।

 

7. Jesus Bugs

अगर आपके पास भी पानी पर चलने वाली पावर हो तो कैसा होगा देखा यह कर पाना काफी मुश्किल होगा जाए ऐसा कर पाने वाला एक जानवर पहले से ही इस धरती पर मौजूद है और वह है गिरगिट बेसिलस। यह गिरगिट पानी में बेहद तेज गति से दौड़ लगाती है और यह गति करीब 5 फीट प्रति सेकंड की गति से भी तेज है, इसलिए पानी की सतह टूटने से पहले बेसिलस गिरगिट आगे चली जाती है जिसकी वजह से यह पानी में डूबती नहीं। 

Amazing animal abilities

इसी काबिलियत की वजह से इसको जीसस क्राइस्ट लिजर्ड नाम से भी जाना जाता है। इस तरह की काबिलियत हासिल करना इंसान का सपना जरूर हो पर आज के समय में यह मुमकिन नहीं क्योंकि औसतन वजन के इंसान को पानी पर दौड़ लगाना हो तो उसे 30 मीटर प्रति सेकंड से भी तेज गति हासिल करनी होगी तभी हम पानी की सतह टूटने से पहले आगे बढ़ पाएंगे।

 

8. Mimic Octopus – मिमिक ऑक्टोपस

दोस्तों आपने कई ऐसी साइंस फिक्शन मूवीस देखे होगी जिसमें लोग अपना शारीरिक आकार बदलते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे जानवर भी हैं जो अपना शारीरिक आकार बदलने की काबिलियत रखते हैं। मिमिक ऑक्टोपस एक ऐसा ही प्राणी है जो दूसरे प्राणी के शरीर का आकार धारण करने में सक्षम है। अपने शिकारियों को उलझाने हेतु मिमिक ऑक्टोपस अपना आकार किसी दूसरे जानवर की तरह बदल लेता है।

Unbelievable Animal Abilities

इसकी इस काबिलियत को जांचा गया तो पता चला कि शरीर का अंग बदलने से किसी निश्चित जानवर के शरीर का आकार घंटों धारण करने का कौशल भी इसके पास है|मिमिक ऑक्टोपस को समुद्र में पाए जाने वाली अनेकों प्रकार की जेलीफिश से लेकर समुद्री सांप तक के जीवो का आकार और नकल करते देखा गया है।

 

तो दोस्तों यह थे दुनिया के 8 सबसे अनोखी काबिलियत वाले जानवर (Amazing animal abilities) दोस्तों ना जाने हमारी पृथ्वी पर और कितने ऐसे ही जीव जंतु मौजूद होंगे जिनके पास इनसे भी अधिक कमाल की काबिलियत मौजूद होगी। जो उन्हें बाकि जानवरो से अलग व अजीब बनाती है । तो दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।

Leave a Comment