पाकिस्तान के प्रमुख किले – Pakistan Fort History in Hindi

Pakistan Fort – दोस्तों 1947 में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तब बहुत सी ऐसी चीजें थीं जिसे सरहद की लकीरों ने बांट दिया गया था। आज पाकिस्तान में ऐसे बहुत से किले और महल हैं जिन्हें बनवाया तो भारतीय शासकों ने था। 

लेकिन बंटवारे के बाद वो पाकिस्तानी हुकूमत के अधीन हो गए, और पाकिस्तान के मशहूर टूरिस्ट प्लेस बन चुके ये शानदार किले बंटवारे के बाद पाकिस्तान की शान बन गए। तो आइए जानते है पाकिस्तान के कुछ ऐसे ही किलो (Pakistan Fort) के बारे में जो कभी भारत का हिस्सा हुआ करते थे।

 

1. दरावड़ का किला – Derawar Fort, Bahawalpur

पाकिस्तान के बहावलपुर के डेरा नवाब साहिब में स्थित दरावड़ का किला बंटवारे से पहले भारत का हिस्सा हुआ करता था। दरावड़ क किला बहावलपुर के डेरा नवाब साहिब से 48 कि.मी. दूर है। इस किले की दीवारों की ऊंचाई 30 मीटर है। यह किला चोलिस्तान के रेगिस्तान से दूर से ही दिख जाता है। 

इसका निर्माण जैसलमेर के राजपूत राजा झज्जर भाटी द्वारा करवाया गया था। जो पाकिस्तान के कब्जे से पहले रॉयल फैमिली का महल हुआ करता था। किले का सौंदर्य और औ भव्यता देखकर हर कोई  इसे बनाने वाले की सल्तनत का अंदाजा लगा सकता है।

 

2. उमरकोट का किला – Umarkot Fort

उमरकोट जिसे पहले अमरकोट के नाम से जाना जाता था। पाकिस्तान के सिंध में स्थित यह किला 11वीं शताब्दी में राणा अमर सिंह द्वारा बनाया गया था यह किला कभी भारत का हिस्सा हुआ करता था। और यह किला सिंध पाकिस्तान में स्थित है। और यहां पर सोडा वंशी राजपूतों का शासन था। आपको बता दें कि अकबर का जन्म भी इसी किले में हुआ था। 

क्योंकि जब 15 अक्टूबर 1542 मैं शेरशाह सूरी ने हुमायूं पर आक्रमण किया था तो पराजित होकर हुमायूं शरण के लिए भटकता हुआ अमरकोट पहुंचा तो राणा ने शरण दी जहां बाद में अकबर का जन्म हुआ। 1947 तक उमरकोट राजपूताना का हिस्सा था, लेकिन आजादी के बाद यह पाकिस्तान में चला गया लेकिन आज भी अमरकोट की बागडोर राजपूतों के वंशज राणा मेघराज सिंह के हाथों में है।

 

3. अल्तीत फोर्ट, करीमाबाद – Altit Fort, Hunza

पाकिस्तान का किला लगभग  900 वर्ष पुराना है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बल्टिस्तान की हुंजा वैली करीमाबाद में स्थित है। यह किला हुंजा स्टेट के राजाओं का किला था। एक समय में यह किला बहुत ही बुरी हालत में पहुंच गया था,

जिसे बाद में आगा खान ट्रस्ट ने नॉर्वे और जापान की मदद से इसे फिर से सही किया गया। बता दे कि यह महल भी कभी भारत का ही हिस्सा था लेकिन बंटवारे के बाद इसे पाकिस्तान की शान माना जाता है।

 

4. बाला हिसार का किला – Bala Hissar Fort, Peshawar

पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बाला हिसार का किला बहुत ही प्रसिद्ध किलो में से एक है। “बाला हिसार” एक फारसी शब्द है, जिसका अर्थ होता है ऊंचा या महान किला। बाला हिसार किले का निर्माण अफगानिस्तानी राजाओं ने अपने रहने के लिए बनवाया था, जिसका नाम उन्होंने बाला हिसार रखा।

यह किला हिंदू मुस्लिम और सिख साम्राज्य का गवाह रहा है। इस किले को सुमेर गढ़ भी कहा जाता है, यह नाम सिखों द्वारा रखा गया है, क्योंकि जब सीखो के एक महान योद्धा हरि सिंह नलवा ने जब इस पर जीत दर्ज की तब इसका नाम सुमेर गढ़ रखा गया था।

 

यह भी देखे 

  1. भारत के 10 सबसे बड़े बॉडीबिल्डर
  2. भारत के सबसे अजीबो देसी जुगाड़
  3. 2050 मैं हमारी दुनिया कैसी होगी।
  4. दुनिया के 5 रहस्यमई  दरवाजे।
  5.  कुम्भलगढ़ किले का इतिहास 

 

5. फैज महल, सिंध – Faiz Mahal, Khairpur

फैज महल पाकिस्तान के सबसे खूबसूरत महलों में एक है। पाकिस्तान सिंध में मौजूद 200 साल पुराने इस महल का निर्माण खैरपुर के राज परिवार द्वारा वर्ष 1798 में बनाए गए महल को अमरगढ़ किले के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि तालपुर के सम्राट भी इस महल में ही अपना राज दरबार लगाते थे।

 

6. सादिक गढ़ पैलेस – Sadiq Garh Place, Bahawalpur

पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित सादिक गढ़ पैलेस पाकिस्तान के सबसे फेमस और खूबसूरत  किलो में से एक है। इस किले को 1882 में बहावलपुर के राजा नवाब सादिक मुहम्मद ने बनवाया था। यह किला चारों और से लंबी दीवारों और गार्डन से घिरा हुआ है। यह किला दिखने में बहुत ही खूबसूरत है।

 

7. रोहतास फोर्ट – Rohtas Fort, Jelam

इस किले का निर्माण शेरशाह सुरी द्वारा सन् 1540-1547 के बीच कराया गया था। बता दे कि किले के निर्माण के लिए 30 हजार मजदूर लगाए गए थे। रोहतास किला झेलम शहर के दीना टाउन के पास मौजूद है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम शहर के पास स्थित है। यह किला अपनी ऊंची दीवारों और कई  द्वारों के लिए जाना जाता है।

सीढ़ीदार दीवार और लगभग 12 गेट्स वाले इस महल को देखने के लिए यहाॅं पर दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। इस किले को 1997 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित कर दिया गया।

 

दोस्तों यह है पाकिस्तान के कुछ ऐसे किले और महल (Pakistan Fort History) जो कभी भारत का हिस्सा हुआ करते थे । दोस्ती इनमें से आपको सबसे अच्छा किला कौन सा है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। दोस्तों अच्छे करता हूं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी अगर पसंद आई है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

दोस्तों अगर आप इस आर्टिकल के ऊपर हमारी वीडियो देखना चाहते हैं, तो इस वीडियो पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *