दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज – Most Dangerous Bridge in the World

most dangerous bridge in the world

Most Dangerous Bridge

Dangerous Bridge – आमतौर पर ब्रिज का निर्माण एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए किया जाता है, और अगर देखा जाए तो पुलों का निर्माण पुराने समय से ही होता आ रहा है, वैसे तो दुनिया भर में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और खतरनाक ब्रिज मौजूद है, जिन्ह पर चलना भी मौत को दावत देने के बराबर है, इसलिए दोस्तों आज के इस आर्टिकल  में हम बात करेंगे Most Dangerous Bridge in the world  के बारे में जिन्ह पर चलने से लोगों की फटती है।

 

1. Q’eswachaka Rope Bridge, Peru

पेरू के कुजको में स्थित रस्सी से बना यह दुनिया का सबसे खतरनाक पुल है। इस पुल पर चलते हुए लोग डगमगाने लगते हैं और डर से उनकी चीख भी निकल जाती है। यह खतरनाक रस्सी का पुल कैनयोन नदी पर हुआ है जिसकी लंबाई 118 फीट और ऊंचाई 220 फीट है। यह ब्रिज पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस ब्रिज को हर साल 10 हजार से ज्यादा विदेशी सैलानी देखने आते हैं।

 Q’eswachaka Rope Bridge - Peru

पेरू सरकार ने इस ब्रिज को ‘कल्चर हेरिटेज’ घोषित कर रखा है, और यूनेस्को ने साल 2013 में इस ब्रिज को ‘वर्ल्ड कल्चर हेरिटेज’ लिस्ट में भी शामिल किया गया। रस्सी से बना यह पुल कुजको गांव को पेरू से जोड़ता है। इस ब्रिज को जंगली घास की रस्सी से बनाया गया है, बारिश और लोगो के आने जाने से इस पुल की रसीया कमजोर हो जाती है, इसलिए हर साल पुराने ब्रिज को गिरा कर नया पुल बनाना जाता है। बता दें कि इस ब्रिज से 500 सालों से गांव के लोग पेरू को जोड़े हुए हैं।

 

2. Hussaini Hanging Bridge, Pakistan

पाकिस्तान में बना ये रस्सियों का झूलता पुल एशिया का सबसे खतरनाक हैंगिग ब्रिज माना जाता है। इसे लोहे की तारो के साथ लकडियो की पट्टी से जोड़ कर बनाया गया है। यह पुल 2011 में बुरी तरह से नस्ट हो चूका था फिर वहा दूसरा एसा ही पुल बनाया गया था, लेकिन दुबारा बनाया गया यह पुल पहेले से भी ज्यादा खतरनाक है . यह पुल हुन्जा नदी के ऊपर बनाया गया हे।

most dangerous bridge

लकड़ी और रस्सी से बने इस पुल को तेज हवाए हिलाती रहेती हे और जरासा भी ध्यान हटा तो सीधे निचे पानी में जाकर गिर सकते हे। इतने खतरे के बावजूद भी गाव के लोग रोजाना इस पुल का इस्तमाल करते हे और स्कूल जाते बच्चे दिन में दो बार इस ब्रीज को पार करते हैं। हुसैनी हैंगिंग ब्रिज पाकिस्तान के सबसे पुराने पुलों में से एक है।

 

3. Gap Bridge, China

दोस्तों आपने चाइना के उस काँच वाले पुल के बारे मे तो सुना ही होगा, लेकिन आज हम आपके लिए उससे भी ज्यादा खतरनाक और डरावना पुल ढूढ़ कर लाये है, जी हां दोस्तों ये है चाइना का डेथ ब्रिज, बता दें कि चाइना का ये पुल 200 मीटर की ऊंचाई पर बना है जिस पर चल कर लोग अपने आप को खतरो के खिलाड़ी साबित करते है।

top most dangerous bridges in the world

हालांकि यहां पर  चलने वाले सभी व्यक्ति सेफ़्टी बेल्ट के साथ बंदे हुए रहते है, लेकिन देखने में यह जितना आपको सरल और आसान लग रहा है। इस पुल पर चलना उससे कही ज्यादा खतरनाक और डरावना अनुभव होता है। और अगर आप कमजोर दिल वाले हैं, या फिर ऊंचाई से डरते हैं तो आप अपना लाइफ इंश्योरेंस करवा कर ही इस पुल पर वाक करे।

 

4. U Pain Bridge, Myanmar

duniya ke sabse khatarnak bridge

U pain पुल दुनिया के सबसे लंबे लकड़ी के पुलों में से एक है, लगभग 200 साल पुराने इस ब्रिज को 1850 में बनाया गया था। जो आज भी बहुत ही अस्थिरता के साथ खड़ा हैं। इसलिए इस दुनिया का सबसे पुराना लकड़ियों का ब्रिज कहा जाता है 15 फीट ऊंचे, और लगभग 1.2 कि.मी. लंबे इस लकड़ियों से बने पुल का इस्तेमाल यहां के लोग दैनिक आधार पर ताउंगथमन झील के एक किनारे से दूसरे किनारे पर जाने के लिए उपयोग किया जाता है। 

 

5. Ghasa Hanging Bridge, Nepal

most dangerous bridges

घासा दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पुलों में से एक है, जो नेपाल के गुस गांव में स्थित है। नेपाल में बने घासा हैंगिंग ब्रिज का निर्माण चरवाहों और उनके जानवरों के आवागमन को आसान बनाने के लिए किया गया था। पुल बेहद ही तंग और जर्जर हालत में है। रस्सी और तार की मदद से बनाया गया यह पुल 70 मीटर लंबा, और 137 मीटर ऊंचा है। हालांकि जानवरों के झुंड के साथ इस पुल को पार करने का अनुभव करना आपके रोमांच को और भी बढ़ा सकता है। 

 

6.Capilano Suspension Bridge

duniya ke sabse khatranak pul

कपिलानो ब्रिज कैपिलानो नदी के ऊपर बना हुआ, दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिजों में से एक माना जाता है और इस ब्रिज की कुल लंबाई 140 मीटर, और 70 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है शुरुआत में इस ब्रिज को रस्सियों की सहायता से बनाया गया था लेकिन बाद में इसे और मजबूत करने के लिए केबल से बना दिया गया प्रथम बार इस ब्रिज को 1889 में खोला गया था दोस्तों हर वर्ष इस ब्रिज पर घूमने के लिए लाखो टूरिस्ट आते है साथ ही इस ब्रिज के पास 7 ऐसे ही छोटे ब्रिज भी बनाये गए दोस्तों इस ब्रिज पर 100 टन से भी ज्यादा लोग घूमते है जो कभी भी भार की वजह से गिर सकता है। 

 

यह भी पढ़े। 

  1. भारत के 10 सबसे बड़े बॉडीबिल्डर
  2. दुनिया की 10 अजीबोगरीब बंदूकें 
  3. 2050 मैं हमारी दुनिया कैसी होगी।
  4. दुनिया के सबसे खतरनाक हैकर्स 
  5.  कुम्भलगढ़ किले का इतिहास 

 

7 . Kuandinsky Bridge, Russia

रूस के ट्रांस बेकाल क्षेत्र में ” Vitim “ नदी पर 50 फ़ीट ऊपर बने इस ब्रिज की हालत तो आप देख ही सकते हैं। ऐसी हालत के किसी भी ब्रिज को पार करने की हिम्मत शायद ही हम में से कोई करे। पर रोमांच पसंद कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिल से इस ब्रिज को पार करने का जोखिम आज भी उठाते हैं। एक तिहाई मील लंबे इस ब्रिज की चौड़ाई महज 7 फ़ीट है।

dangerous bridge in the world

इतना ही नहीं नीचे बहती खतरनाक वितिम नदी पर बने इस पुल के दोनों ओर कोई रेलिंग भी नहीं लगी हुई है।  कहा जाता है की जब इस ब्रिज का कंस्ट्रेशन शुरू हुआ, तब यहा रेल्वे ट्राइट बनने वाले था पर किसी कारण ये पूरा नही हो सका और उस अधूरे ब्रिज पर अब गाड़िया गुजरती है मानना पड़ेगा उन ड्राईवर के साहसी दिलो को जो इस ब्रिज को पर करने की हिम्मत रखते है। क्योकि इस ब्रिज पर पोर्ट करने के लिए कोई रेलिंग भी नही है।

 

8. Coiling Dragon Cliff Skywalk

द कोइलिंग ड्रैगन क्लिफ स्काईवॉक चीन में हुनान प्रांत के झांगजियाजी नेशनल फॉरेस्ट पार्क में तियानमेन माउंटेन पर बना हुआ है, जो बेहद  खूबसूरत होने के साथ-साथ  बेहद खतरनाक भी है। इसे अगर ‘ मौत का पुल ‘ भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 100 मीटर  लंबा और 1.6 मीटर चौड़े इस ब्रिज को 1 अगस्त 2016 को आम लोगों के लिए खोला गया, कोइलिंग ड्रैगन तियानमेन माउंटेन पर तीसरा और नवीनतम, ग्लास स्काईवॉक है।

most dangerous bridge in the world

यह ब्रिज 1500 मीटर की ऊंचाई और कांच का बना होने की वजह से नीचे का दृश्य बेहद डरावना दिखाई देता है। इस ग्लास ब्रिज को तियानमेन माउंटेन नेशनल पार्क में दो सीधी चट्टानों से लटकाया गया है। सांसे थाम देने वाले इस पुल पर जाने की हिम्मत हर कोई नहीं कर पाता है, लेकिन जो जाते हैं वो रोमांचित हुए बिना नहीं रह पाते हैं। 

 

9. Trift Bridge, Switzerland

स्विट्जरलैंड के पहाड़ों में बना यह एकलौता सस्पेंशन ब्रिज, 170 मीटर लंबा है, और जमीन से 300 फिट की ऊंचाई पर बना हुआ है। बता दें कि इस संकरे ब्रिज का निर्माण 2004 में हुआ था। यह ब्रिज आल्प्स पर्वत पर ट्रिफ्टसी झील के ऊपर बनाया गया है, और इस ब्रिज की खास बात यह है कि इसे पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया है। इस ब्रिज पर चलने के लिए आपका दिल मजबूत होना चाहिए।

most dangeros bridges in india

ट्रिफ्ट ग्लेशियर को देखने के लिए हर साल वहां 20,000 पर्यटक जाते हैं। हालांकि इस ब्रिज पर पहुंचना इतना भी आसान नहीं है, इस पर पहुंचने के लिए आपको बेहद कटीन चढ़ाई का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इस जगह पर बहुत तेज हवाएं चलती हैं जिसके कारण ब्रिज लग जाता है, हालांकि, 2009 में इस पुल में काफी सुधार किया गया। 

 

10. Zhangjiajie Glass Bridge, China

झांगजियाजी ग्लास ब्रिज चाइना में बने ऐसे ही करीब 40 ग्लास के ब्रिज से थोड़ा हटके हैं। ग्लास से बना यह ब्रिज पूरी तरह पारदर्शी है,और जब आप ब्रिज पर खड़े होकर अपने पैरो की तरफ देखेंगे तो आपको एसा लगेगा की आप हवा में चल रहे हो, बता दें कि इस ब्रिज में 1077 शीशे लगे हुए है। इस ब्रिज की लंबाई 430 मी. और चोड़ाई 20 फीट है। यह ब्रिज जमीन से करीब 300 मीटर ऊंचाई पर बना हुआ है।

dangerous bridge in hindi

इस ब्रिज के पास 10 वल्र्ड रिकॉर्ड हैं जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची बंजी जंप का रिकॉर्ड भी शामिल है। दोस्तों इस ब्रिज को खतरनाक (Dangerous Bridge) इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि एक तो यह कांच से बना हुआ है साथ ही इसमें कुछ ब्रेकिंग इफेक्ट्स लगाये गए हैं, जिसके कारण इस ब्रिज पर चलते समय कांच टूटते हुए नजर आते थे। यह ब्रिज बहुत ही मजबूत हैं, लेकिन फिर भी यह चीन की बनावट है, और मेड इन चाइना पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

 

तो दोस्तो आपको हमने इस आर्टिकल में World Most Dangerous Bridge के बारे मैं बताया है दोस्तों आपको हमारी यह जानकारी और आर्टिकल कैसा लगा है हमें कमेंट करके जरूर बताए। और अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई है तो इसको अपने दोस्तों के साथ जरूर सांझा करें धन्यवाद।

दोस्तों अगर आप हमारे इस आर्टिकल के ऊपर वीडियो देखना चाहते है, तो यह वीडियो देखे।

 world most dangerous bridge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *