दुनिया के 10 सबसे खतरनाक सांप – The Most Dangerous Snake In The World

Dangerous Snake – सांपों को लेकर आज भी दुनियाभर के लोगों में काफी भ्रम फैला हुआ है. लोग अंधविश्वास और सांपों से जुड़े कई बातों पर यकीन करते हैं. आपको बता दें कि दुनिया में सांपो की 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें से करीब 500 जहरीली होती हैं। 

भारत में poisnous की 69 प्रजातियां पाई जाती है। जिसमें कुछ साप काफी विषैले होते हैं, जिनके काटने से इंसान की मृत्यु हो जाती है लेकिन दोस्तों इन से हटकर हम आपको दुनिया के 10 सबसे जहरीले और खतरनाक सांपों के बारे में बताएंगे जिनका काटा पानी भी नहीं मांगता है।

Top 10 Most Venomous Snake of World

  1. Inland Taipan
  2. Rattle Snake
  3. Black Mamba
  4. King Cobra
  5. Tiger Snake
  6. Philippine Cobra
  7. Death Adder
  8. Eastern Brown Snake
  9. Saw Scaled Viper
  10. Belcher’s Sea Snake

 

1. इनलैंड ताईपन – Inland Taipan

इंनलैंड ताइपन धरती पर पाए जाने वाले सांपों में सबसे खतरनाक और जहरीला सांप माना जाता है. इंनलैंड ताइपन सांप के एक डंक से व्यक्ति के शरीर में कम से कम 110 मिलीग्राम जहर जाता है, क्या आपको पता है कि 110 मिलीग्राम जहर से 100 व्यक्ति और 250,000 चूहे तक मार सकते हैं।

Venomous snake

ताइपन का जहर रैट्ल सांप से दस गुणा और सामान्य सांपों से 50 गुना ज्यादा खतरनाक और जहरीला होता है, ताइपन सांप भीड़ भाड़ से दूर शांत वातावरण में रहना पसंद करते हैं,इसलिए इंनलैंड ताइपन द्वारा लोगों को काटने के मामले नहीं के बराबर है।

 

2. रैटलस्नेक – Rattle Snake

यह उत्तरी अमेरिका का सबसे जहरीला सांप है,उसके बारे प्रसिद्ध बात है कि वह मरकर भी ज़हर उगलता है यह सांप अपनी पूंछ के आखरी सिरे पर बने छल्लों के कारण पहचाना जाता है. जब यह अपनी पूंछ को हिलाता है तो यह छल्ले बच्चों के झुनझुने की तरह आवाज करते हैं इसलिए इसका नाम रैटल स्नेक पड़ा है।

the most dangerous snake in the world

यह सांप अपनी कुल लम्बाई के 2/3 हिस्से तक वार सकता है जो की बहुत ज्यादा है, इस सांप को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। आमतौर पर इंसानों का सामना होने से ये भाग जाने की कोशिश करते हैं। ये सांप अक्सर तभी काटते हैं जब लोग इन्हें डराते या उकसाते हैं। इस सांप के बच्चों में सबसे ज्यादा जहर भरा होता है।

 

3. ब्लैक माम्बा – Black Mamba

यह पूरे अफ्रीका में पाया जाता है। इसकी विशेषता यह है कि ये धरती पर चलने वाला सबसे तेज़ सांप है और affrica के सबसे जहरीले सांपो में से एक है।Black Mamba घने पेड़ों, झाड़ और लकड़ी के लट‌्ठों में रहना पसंद करते हैं। इसकी लम्बाई करीब 14 फीट तक होती है और इतना ही नहीं यह 20 km/hour के हिसाब से दौड़ भी सकता है।

the most dangerous snake in the world

इसका नाम black mamba इसलिए नहीं है की इसका रंग काला है यह इसलिए है क्योंकि यह परिस्थितयो के अनुसार अपना कलर बदल कर भूरा और पीला भी कर सकता है और खतरा महसूस होने पर ये लगातार 10 से 12 बार काटता भी सकता है, और 400 मिलीग्राम तक जहर इंसान के शरीर में छोड़ देता है।

Black Mamba का सिर्फ 1 मिलीग्राम जहर ही इंसान को मारने के लिए काफी है.जल्द उपचार न किया जाये तो 20 मिनट के अन्दर किसी भी जीव की मौत निश्चित है। blak mamba अपने एक बार के जहर से 10-25 वयस्क लोगो को मार सकता है।

 

4. किंग कोबरा – King Cobra

king cobra संसार का सबसे लंबा विषधर सांप है यह धरती के उत्तरी भागो में पाया जाता है। यह किसी भी अन्य सांप की प्रजातियों से अधिक जहरीला और खतरनाक होता है।इसकी लंबाई 20 फिट तक हो सकती है। यह किसी को भी तीन मीटर दूर से काटने की क्षमता रखता है। किंग कोबरा खतरे की स्थिति में अपने फन को बड़ा कर देता है ताकि खुद को बड़ा दिखा सकें किंग कोबरा के मुख्य भोजन का स्त्रोत दूसरे छोटे विष् रहित साप होते है।

dangerous snake

अगर हम इनकी उम्र की बात करे तो 22 साल तक जीवित रहने काक रिकॉर्ड की गई है । king cobra के जहर से तेजी से सर चकराना उलटी होना साँस लेने में परेशानी होना तेज सर दर्द होना शामिल है इसके काटने के 30 मिनट के अन्दर अन्दर इंसान की मृयु हो जाती है।भारत के कुछ जगह पर इसे भगवान शिव के गले में रहने वाला नागराज समझते हैं जिसके कारण इसे लोग मैं इसके प्रति आस्था रहती हैं।

 

5. Tiger Snake – टाइगर स्नैक

Tiger sanke australia में पाया जाता है । इसकी त्वचा पर चिते के समान धरिया होती है यह बहुत ही विषैला सांप होता है । इसको छेड़े जाने पर बहुत ही आक्रामक होता है और पलट कर हमला करता है इस साप के जहर में बहुत ज्यादा मात्रा में neurotoxic होता है और इनके काटने पर पैरो ओर गले में दर्द होता है। इसके जहर से खून का थक्का जमने के कारण इंसान को लकवा भी मार देता है और इंसान की मृत्यु हो जाती है।

most dangerous snake

इस साप के काटने के बाद प्रिसोनेस्टिक इंजेक्शन भी फेल हो जाता है । टाइगर स्नेक इसके रंग के कारण कहा गया है, क्योंक इसका रंग भी बाघ की ही तरह धारियों वाला होता है । इसके काटने से सिर्फ 30 मिनट में इंसान की मौत हो जाती है। इसकी खास बात ये है कि किसी भी हमले की स्‍थिति में ये सांप उड़कर भी बचाव कर सकता है।

 

यह भी देखें

  1. भारत के 10 सबसे बड़े बॉडीबिल्डर
  2. दुनिया के  रहस्यमई दरवाजे।
  3. भारत के सबसे अजीबोगरीब देसी जुगाड़।

 

6. फिलिपीनी कोबरा – Philippine Cobra

फ़िलिपीनी कोबरा, फिलीपींस के उत्तरी भागों में पाया जाने वाला सबसे खतरनाक सांप है. फ़िलिपीनी कोबरा, कोबरा की अन्य प्रजाति से कई गुना ज्यादा जहरीला और खतरनाक होता है. यह शिकार को 3 मीटर की दूरी से लपक कर काटने की क्षमता रखता है.बता दें कि इस सांप की खासियत यह है कि या अपने शिकार पर दूर से ही थूकता है।

dangerous snake in india

इस सांप के जहर में न्यूरोटॉक्सिक होता है जो शिकारी के सीधे सांस और दिल पर असर करता है। फ़िलिपीनी कोबरा के काटने के बाद इंसान 30 मिनट के अंदर मर सकता है. इसके जहर के मुख्य लक्षण तेजी से सिर चकराना, तेज सिर दर्द होना, अत्यधिक उल्टी होना और सांस लेने में परेशानी आदि होते है।

 

7. डेथ एडर – Death Adder

the most dangerous snake in the world

यह सांप ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाया जाता है। इसके शरीर की लंबाई 70 से 100 सेंटीमीटर तक हो सकती है । इसका मुख्य शिकार सांप ही होते हैं यह उनके खिलाफ अपने जहर का इस्तेमाल करता है। इंसानों पर इसका हमला आत्मरक्षा के लिए होता है।

यह बेहद तेज रफ्तार हमला करता है और 40 से 100 मिलीग्राम जहर को शिकार के शरीर में उड़ेल देता है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जिसके कारण तंत्रिका तंत्र कमजोर पड़ने लगता है, लकवे के लक्षण दिखने लगते हैं और इंसान 6 घंटे से कम समय में मौत के मुंह में चला जाता है।

 

8. इस्टर्न ब्राउन स्नेक – Eastern Brown Snake

पूर्वी और मध्य ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी न्यू गिनी में पाया जाने वाले यह सांप 2 मीटर लंबा यह साप बहुत ही जहरीला होता है । इसके जहर का 14,000 वां हिस्सा ही किसी इंसान को खत्म करने के लिए काफी है । यह ऑस्ट्रेलिया में इंसानी इलाकों के पास ज्यादा पाया जाता है। इस सांप का एक छोटा सा बच्चा भी किसी इंसान को मौत दे सकता है।

Venomous snake

इनकी खासियत ये होती है कि ये सांप अपने शिकार का तेजी के साथ पीछा करते हैं और उन्‍हें मार देते हैं। इनसे बचने का भी एक उपाय है, दरअसल ये सांप सिर्फ हिलने-डुलने पर ही वार करते हैं। आपके सामने अगर कभी ये सांप आ जाए तो आप सांस रोककर खड़े हो जाएं। बता दें कि इसके काटने के कुछ मिनट बाद ही इंसान की मौत हो जाती है।

 

9. सॉ स्केल्ड वाइपर – Saw Scaled Viper

वाइपर वैसे तो पुरे संसार में पाए जाते हैं आपको बता दें कि इस सांप की लंबाई छोटी होती है लेकिन इसकी फुर्ती, तेजी और आक्रामक वृत्ति इसे खतरनाक बना देती है। इनकी ज्यादातर प्रजातियां जहरीली होती है लेकिन इनकी सबसे जहरीली प्रजाति सॉ स्केल्ड वाइपर है। यह साप मुख्य रूप से भारत, चीन और साउथ ईस्ट एशिया में पाऐ जाते है।

Venomous snake

भारत में सांपों के काटने से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों के लिए यही सांप जिम्मेदार हैं। ये सांप ज्यादातर बारिश के बाद शिकार की तलाश में निकलते हैं और इंसानों को अपना शिकार बनाते हैं। यह बहुत जहरीला होता है। इसके काटने से भारत में तकरीबन 5000 लोगों की हर साल मौत हो जाती है। इसके काटने के आधे घंटे के अंदर ही इंसान खत्म हो जाता है।

 

10.समुद्री सांप – Belcher’s Sea Snake

दुनिया का सबसे जहरीला समुद्री सांप, साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्थन ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है. Belcher’s Sea Snake मुख्य रूप से हिंद महासागर, थाईलैंड की खाड़ी, न्यू गिनी, इंडोनेशिया और फिलीपींस के समुद्र तट की उष्णकटिबंधीय चट्टानों के पास पाया जाता है। यह समुंद्र सबसे जहरीले सांपों में से इसे एक माना जाता है।

the most dangerous snake in the world

इस सांप का अधिकांश जीवन पानी के अंदर ही निकलता है । यह सांप इतने खतरनाक और जहरीले होते है कि इसके 110 मिलीग्राम जहर से लगभग 1000 इंसानों की मौत हो सकती है. यह सांप समुद्र में पाए जाते है जिसकी वजह से इंसानों को इनसे कम खतरा होता है. इन सांपों का शिकार अधिककतर मछुआरे बनते हैं जब उनके जाल में यह फंस जाते हैं गलती से मछुआरे इनका शिकार हो जाते हैं ।

 

दोस्तों आपको हमने इस पोस्ट में दुनिया के 10 सबसे जहरीले और खतरनाक सांपों (The most dangerous snake in the world) के बारे में बताया है दोस्तों इनमें से आपको सबसे खतरनाक सांप कौन सा लगा है, हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।

दोस्तों अगर आप हमारे इस आर्टिकल के ऊपर वीडियो देखना चाहते हैं, तो यह वीडियो देख सकते हैं ।

दुनिया के 10 सबसे ज़हरीले  सांप – Top 10 Most dangerous Snake in the World

Leave a Comment